ठनका से ननद, भाभी की मौत

Updated at :03 Jun 2017 8:41 AM
विज्ञापन
ठनका से ननद, भाभी की मौत

खाजेडीह/लदनियां : खोजा पंचायत के चिकनोटवा गांव में शुक्रवार को सुबह ठनका गिरने से दो महिला की मौत हो गयी है. मृतका ननद व भाभी बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार राम विलास की 20 वर्षीय बेटी मनीषा अपनी भारी गीता देवी के साथ मूंग तोड़ने खेत गयी थी. सुबह में बादल लगने व […]

विज्ञापन
खाजेडीह/लदनियां : खोजा पंचायत के चिकनोटवा गांव में शुक्रवार को सुबह ठनका गिरने से दो महिला की मौत हो गयी है. मृतका ननद व भाभी बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार राम विलास की 20 वर्षीय बेटी मनीषा अपनी भारी गीता देवी के साथ मूंग तोड़ने खेत गयी थी. सुबह में बादल लगने व बारिश की संभावना देखते हुए दोनों खेत से वापस घर की ओर चले.
इसी दौरान ठनका गिरा. जिससे मनीषा की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. जबकि मनीषा की भाभी गीता देवी घायल हो गयी. परिजनों ने उसे इलाज के लिये जयनगर स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया. जहां गीता की मौत इलाज के दौरान हो गयी.
घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर सीओ जेपी राय पहुंचे. उन्होंने लोगों से पूछताछ किया व व्यापक तौर पर इसकी जांच पड़ताल की. वहीं लदनियां थाना प्रभारी मनोज कुमार ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है.
एक साथ दो महिला की मौत होने की खबर सुनते ही पूरे चिकनोटवा गांव में मातमी छा गया. सीओ जेपी राय ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा. इसके बाद ही प्राकृतिक आपदा के तहत परिजनों को राशि दी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन