होलिका दहन आज, होली कल

Published at :16 Mar 2014 2:08 AM (IST)
विज्ञापन
होलिका दहन आज, होली कल

मधुबनीः होली के जश्न में लोग डूब चुके हैं. उत्साह का हर जगह माहौल है. गुलाल एवं रंग उड़ने लगे हैं. घर ही नहीं, बाजार में भी लोग रंग के माहौल में दिखे. राजनीतिक, सरकारी एवं अन्य कार्यालयों में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इसमें परस्पर रंग व गुलाल लगा कर लोगों ने […]

विज्ञापन

मधुबनीः होली के जश्न में लोग डूब चुके हैं. उत्साह का हर जगह माहौल है. गुलाल एवं रंग उड़ने लगे हैं. घर ही नहीं, बाजार में भी लोग रंग के माहौल में दिखे. राजनीतिक, सरकारी एवं अन्य कार्यालयों में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इसमें परस्पर रंग व गुलाल लगा कर लोगों ने शुभकामनाएं दी. गले मिल शिकवे दूर किये.

अमन चैन के साथ पारंपरिक तौर पर रंगों के त्योहार मनाने का संकल्प लिया. रविवार को होलिका दहन एवं सोमवार को होली सुरूर छा गया है. होली को लेकर लोगों ने जमकर खरीदारी की. ड्राइ फुड्स, फल, हरी सब्जियां, केले एवं अन्य सामान लोगों ने खरीदे. मांस के खरीद के लिए लोगों ने बाजार को देखा. कुछ लोगों ने मिल कर सामूहिक रूप से खस्सी की खरीदारी की.

सादगी की खास अहमियत : डीएम

डीएम लोकेश कुमार सिंह ने कहा कि होली का त्योहार सादगी ढ़ंग से मनाते हैं. हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि वे रंग व गुलाल से परहेज करते हैं पर इसका विरोध नहीं करते हैं. उन्होंने कहा कि भाईचारे के इस पर्व को शांति एवं सद्भाव के साथ सादगी पूर्वक मनाना चाहिए. होली पर जिले वासियों को शुभकामना देते उन्होंने शांति की अपील की.

अच्छा लगता होली

मनाना : एसपी

पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने कहा कि वर्दी में नहीं रहने पर वह होली के त्योहार पर रंग गुलाल खेलते हैं. उन्होंने जिला वासियों को होली की बधाई देते कहा कि होली के मौके पर शांति व्यवस्था बनाये रखे एवं हंसी खुशी

होली खेलें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन