नप कर्मियों की हड़ताल जारी

Published at :15 Mar 2014 4:32 AM (IST)
विज्ञापन
नप कर्मियों की हड़ताल जारी

मधुबनीः नगर परिषद कर्मचारी संघ व सफाई मजदूर संघ के विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से शहर में आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. जगह जगह कूड़े कचरों का अंबार लगने से बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ गयी है. मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के कारण डेंगू, मलेरिया आदि बीमारी […]

विज्ञापन

मधुबनीः नगर परिषद कर्मचारी संघ व सफाई मजदूर संघ के विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से शहर में आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. जगह जगह कूड़े कचरों का अंबार लगने से बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ गयी है. मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के कारण डेंगू, मलेरिया आदि बीमारी होने की आशंका से लोग डरे सहमे हैं.

शहर के सड़क किनारे सड़ी गली सब्जियों की बदबू नाले से आ रही है. नगर परिषद कर्मियों की प्रमुख मांग है कि उनके आठ महीने के बकाये वेतन का भुगतान किया जाय. उकार्य पालक पदाधिकारी मुमुक्षु कुमार चौधरी ने कहा कि हड़ताल की लिखित सूचना नहीं दी गयी है. इधर नप कर्मियों द्वारा धरना प्रदर्शन भी किया गया है. मौके पर राम अवतार राम, सत्य नारायण राम, राम अशीष राम, शंकर कुमार झा, मो. मकबूल, प्रमोद कुमार वर्मा, वैध नाथ राउत, अहमद अंसारी, असगर अली, उदय चंद्र झा, दुर्गा नंद झा सहित सभी कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन