हादसे में भतीजे की मौत सदमे में चल बसी चाची

Published at :15 Mar 2014 4:29 AM (IST)
विज्ञापन
हादसे में भतीजे की मौत सदमे में चल बसी चाची

फुलपरास, मधुबनीः सड़क दुर्घटना में भतीजे की मौत का सदमा चाची बरदाश्त न कर सकी. हादसे में मौत की खबर सुनते ही चाची चल बसी. यह घटना थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में हुई. सूचना पर संग्राम ओपी प्रभारी रंजीत कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर इंडिका को जब्त कर लिया. लेकिन इंडिका का चालक व […]

विज्ञापन

फुलपरास, मधुबनीः सड़क दुर्घटना में भतीजे की मौत का सदमा चाची बरदाश्त न कर सकी. हादसे में मौत की खबर सुनते ही चाची चल बसी. यह घटना थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में हुई. सूचना पर संग्राम ओपी प्रभारी रंजीत कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर इंडिका को जब्त कर लिया.

लेकिन इंडिका का चालक व अन्य सवार भाग गये. ललित का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार को जुरी कामत का 35 वर्षीय पुत्र ललित कामत अपने साथी दिगंबर राय के साथ बाइक से घर आ रहा था.

एनएच 57 पर संग्राम के समीप इंडिका कार (बीआर 3 सी 0678) ने ठोकर मार दी. आमने-सामने की टक्कर में बाइक पर सवार दोनों युवक जख्मी हो गये. घटना के बाद ग्रामीण जुटे, पर ललित को नहीं बचाया जा सका. दिगंबर को प्राथमिक इलाज के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. अचानक हुई दो मौत से पूरे गांव में मातम छा गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन