अंतिम दिन 30 उम्मीदवारों ने भरा नामजदगी का परचा

Updated at :28 Apr 2017 2:27 AM
विज्ञापन
अंतिम दिन 30 उम्मीदवारों ने भरा नामजदगी का परचा

निकाय चुनाव. अब तक 78 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन पत्र झंझारपुर : नगर निकाय चुनाव को लेकर अंतिम दिन 30 लोगों ने नामांकन कराया है़ इससे पूर्व कल तक 48 लोगों ने नामजदगी के परचे दाखिल किया था. कुल 78 लोगों ने नामजदगी दाखिल किया है़ नामांकन को लेकर कुल 88 लोगों ने नाजिर रसीद […]

विज्ञापन

निकाय चुनाव. अब तक 78 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन पत्र

झंझारपुर : नगर निकाय चुनाव को लेकर अंतिम दिन 30 लोगों ने नामांकन कराया है़ इससे पूर्व कल तक 48 लोगों ने नामजदगी के परचे दाखिल किया था. कुल 78 लोगों ने नामजदगी दाखिल किया है़
नामांकन को लेकर कुल 88 लोगों ने नाजिर रसीद कटायी थी़ गुरुवार को नामांकन करने वालों में वार्ड एक से शीला देवी, दो से अंजू देवी, वार्ड तीन से रमेश कुमार राम, रास लाल राय, वार्ड चार से ममता देवी, वीणा देवी, वार्ड पांच से पूनम देवी, उषा देवी, रेणु देवी, वार्ड छह से मो़ साजिद, वार्ड सात से पूनम देवी, सुनिता देवी, वार्ड नौ से गौरी देवी, वार्ड दस से रमेश कुमार भंडारी, दिनेश मंडल, वार्ड ग्यारह कुंवरकांत पासवान, वार्ड बारह से प्रत्युष भंडारी, मो़ फिरोज अहमद, विरेंद्र नारायण भंडारी, वार्ड 13 से नीलम देवी, प्रभाव देवी, रेखा कुमारी, वेजंती देवी, सिंपी सिंह, वार्ड 14 से बौअन मंडल, वार्ड 15 से
विकेश मंडल ,सीताराम मंडल, वार्ड 16 से विजय कुमार दास ने नामजदगी के परचे दाखिल किये . दस लोगों ने नाजिर रसीद जरूर कटवायी, लेकिन नामांकन का पर्चा दाखिल नहीं किया़ वहीं अंतिम दिन वार्ड आठ से एक भी अभ्यर्थियों ने नामांकन नहीं करवाया़ इस प्रकार वार्ड एक से कुल 5, वार्ड दो से 7, वार्ड तीन से 4, वार्ड चार से 5, वार्ड पांच से 6, वार्ड सात से 4, वार्ड आठ से 2, वार्ड नौ से 2, वार्ड दस से 5, वार्ड ग्यारह से 3, वार्ड बारह से 9, वार्ड 13 से 5, वार्ड 14 से 6, वार्ड 15 से 6, वार्ड 16 से तीन लोगों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन