चैंबर ऑफ कॉमर्स ने की घटना की निंदा

जयनगर : गोलीकांड के बाद जयनगर चैंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह, सचिव अनिल बैरोलिया, मिथिलांचल चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शिवशंकर ठाकुर ने घटना के विरोध में व्यवसायियों से अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की. जयनगर के व्यावसायिक प्रतिष्ठान बुधवार को बंद रहे. इधर चैंबर ने इस घटना पर खेद प्रकट किया […]
जयनगर : गोलीकांड के बाद जयनगर चैंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह, सचिव अनिल बैरोलिया, मिथिलांचल चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शिवशंकर ठाकुर ने घटना के विरोध में व्यवसायियों से अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की. जयनगर के व्यावसायिक प्रतिष्ठान बुधवार को बंद रहे. इधर चैंबर ने इस घटना पर खेद प्रकट किया है.
चैंबर के अनिल बैरोलिया ने कहा है कि बार- बार अपराधी घटना को अंजाम देकर निकल जाते हैं. इससे व्यवसायी व आम लोगों में दहशत फैलता जा रहा है. व्यवसायी व आम लोगों के सुरक्षा को पुलिस प्रशासन नजर अंदाज कर रही है. सीमावर्ती क्षेत्र होने के नाते यहां तो वैसे भी सुरक्षा की पैनी व्यवस्था होनी चाहिए पर इसमें लापरवाही बरती जा रही है. जिस कारण अपराधी बेखौफ होकर घटना को अंजाम देते हैं और फिर चले जाते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










