जयनगर हत्याकांड में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी

Updated at :27 Apr 2017 5:19 AM
विज्ञापन
जयनगर हत्याकांड में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी

जयनगर: बीते मंगलवार की रात किराना व्यवसायी रामविलास कपड़ी की मौत के मामले में मृतक के पुत्र के बयान पर अज्ञात अपराधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इस संबंध में थाना पुलिस ने कांड संख्या 104/17 के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है. थाना में दर्ज कराये प्राथमिकी में जीवन […]

विज्ञापन

जयनगर: बीते मंगलवार की रात किराना व्यवसायी रामविलास कपड़ी की मौत के मामले में मृतक के पुत्र के बयान पर अज्ञात अपराधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इस संबंध में थाना पुलिस ने कांड संख्या 104/17 के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है. थाना में दर्ज कराये प्राथमिकी में जीवन कापड़ी ने कहा है कि उनके पिता किराना दुकान बंद कर पड़ोस के एक लड़के के साथ घर वापस आ रहे थे. इसी दौरान सुभाष चौक के समीप पीछे से एक युवक ने आकर गोली मार दी और पैदल ही भाग निकला. बाद में मृतक के साथ आ रहे लड़का के चीखने पर लोगों को घटना की जानकारी हुई.

डॉग स्क्वायड ने की जांच
परिजनों की मांग पर आधी रात को डॉग स्कवायड की टीम ने घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन करते नजर आये. मगर परिणाम कुछ खास नही निकल पाया. एक ओर जहां घटना से आमजन दहशत में हैं, वही दूसरी ओर पुलिस सारी रात अपराधियों को पकड़ने मे परेशान दिखे पर पुलिस को आखिरकार सफलता नहीं मिली एवं अपराधी भागने में सफल रहे.
बाजार में सन्नाटा
घटना के बाद बाजार में बुधवार को पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा. चैंबर ऑफ कामर्स के लोगों ने बाजार में घूम घूम कर दुकान को बंद करने का आह्वान व्यवसायियों से किया. जिसके बाद शहर भर में दुकानें पूरी तरह बंद हो गयी. बाजार में सन्नाटा पसरा रहा. हालांकि दिन भर घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं होती रही. कई लोग यह आशंका जता रहे थे कि अपराधी के निशाने पर फिर कोई और था और गोली से मौत राम विलास कापड़ी की हो गयी. हालांकि पुलिस इस मामले में किसी भी प्रकार के बयान से बचती दिख रही थी. लोगों का कहना था कि राम विलास कापड़ी का खुदरा दुकान था. ना तो किसी से दुश्मनी थी और ना ही कोई ऐसा मामला ही सामने दिख रहा था जिससे यह आशंका जतायी जाय कि पुरानी रंजिश से अपराधी ने राम विलास कापड़ी की हत्या कर दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन