नामांकन के लिए 741 छात्रों ने दिया आवेदन

मधुबनी : जिले की तीन अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालयों में वर्ग पहली एवं वर्ग 6 वीं के नामांकन के लिए कुल 741 छात्रों ने जिला कल्याण कार्यालय में आवेदन किया है. वर्ग पहला में नामांकन के लिए 504 तथा वर्ग 6 वीं के लिए 237 आवेदन दिया गया है. इसके लिए 24 अप्रैल से 28 […]
मधुबनी : जिले की तीन अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालयों में वर्ग पहली एवं वर्ग 6 वीं के नामांकन के लिए कुल 741 छात्रों ने जिला कल्याण कार्यालय में आवेदन किया है. वर्ग पहला में नामांकन के लिए 504 तथा वर्ग 6 वीं के लिए 237 आवेदन दिया गया है. इसके लिए 24 अप्रैल से 28 अप्रैल तक प्रवेश पत्र निर्गत किया जायेगा,
जबकि परीक्षा 30 अप्रैल को वाटसन मध्य विद्यालय में संचालित किया जायेगा. परीक्षाफल पांच मई को तथा नामांकन आठ मई से 13 मई तक की जायेगी. वहीं कक्षा संचालन 15 मई से प्रारंभ होगा. अनुसूचित जाति, जनजाति कल्याण विभाग द्वारा जिले में तीन अनुसूचित जाति आवासीय उच्च विद्यालय संचालित हैं. इसमें रहिका प्रखंड के रामनगर व बाबूबरही प्रखंड के बलिराजपुर में बालक आवासीय विद्यालय व सदर अनुमंडल में अनुसूचित जाति बालिका आवासीय विद्यालय स्थापित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










