जहरीली शराब पिलाने वाला चौकीदार बेटा सहित गिरफ्तार

Updated at :26 Feb 2017 12:17 AM
विज्ञापन
जहरीली शराब पिलाने वाला चौकीदार बेटा सहित गिरफ्तार

मौत के बाद रात में ही पुलिस ने की छापेमारी उचकागांव : जहरीली शराब पिलाने वाले चौकीदार को उसके बेटे के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद पुलिस उस जगह का पता लगा रही है, जहां से शराब सप्लाइ की गयी थी. उचकागांव के थानाध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने […]

विज्ञापन

मौत के बाद रात में ही पुलिस ने की छापेमारी

उचकागांव : जहरीली शराब पिलाने वाले चौकीदार को उसके बेटे के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद पुलिस उस जगह का पता लगा रही है, जहां से शराब सप्लाइ की गयी थी. उचकागांव के थानाध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार की रात में ही साखे गुरमा गांव में छापेमारी कर चौकीदार झगरू चौधरी और उसके बेटे राजू यादव को गिरफ्तार कर लिया. गुरुवार की रात चौकीदार के घर गृह प्रवेश के दौरान गुरमा गांव के रहने वाले रामाकांत प्रसाद, नायक बिंद,
राजबलम साह तथा जिउत बिंद ने शराब पी थी. चारों वहां पर खाना बनाने गये थे. चौकीदार और उसके बेटे ने बाल्टी में रखी शराब निकाल कर दो-दो ग्लास इन्हें पिलाया था. इससे शुक्रवार की देर शाम उल्टी, दस्त के साथ पेट में दर्द और आंखों की रोशनी जाने लगी. हालत खराब होने पर रामाकांत प्रसाद और नायक बिंद को सदर अस्पताल लाया गया. हालांकि रामाकांत प्रसाद की रास्ते में ही मौत हो गयी थी, जबकि नायक बिंद बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भरती है. वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. सदर अस्पताल में शराब पीने से मौत का मामला सामने आते ही पुलिस ने देर रात कार्रवाई शुरू कर दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन