एक दर्जन पंसस ने दी अनशन की चेतावनी

Updated at :22 Feb 2017 12:47 AM
विज्ञापन
एक दर्जन पंसस ने दी अनशन की चेतावनी

बाबूबरही : 21 सूत्री मांगों को लेकर अागामी 28 फरवरी से आमरण अनशन की चेतावनी भरा आवेदन बाबूबरही पंसस के एक दर्जन से अधिक सदस्यों ने बीडीओ कार्यालय को सौंपा है. दिये आवेदन में कहा है कि अगर 27 फरवरी तक उक्त आवेदन पर निराकरण नहीं हुआ तो अनशन किया जायेगा. मांगों में सामाजिक सुरक्षा […]

विज्ञापन

बाबूबरही : 21 सूत्री मांगों को लेकर अागामी 28 फरवरी से आमरण अनशन की चेतावनी भरा आवेदन बाबूबरही पंसस के एक दर्जन से अधिक सदस्यों ने बीडीओ कार्यालय को सौंपा है. दिये आवेदन में कहा है कि अगर 27 फरवरी तक उक्त आवेदन पर निराकरण नहीं हुआ तो अनशन किया जायेगा. मांगों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन में पदाधिकारी की लापरवाही से

लाभुकों को हो रही परेशानी , प्राथमिक व मध्य विद्यालय में थाली खरीद में अनियमितता , एमडीएम के मासिक बैठक में शिक्षा समिति के सदस्यों की उपस्थिति , जनवितरण के वितरण व भंडार पूंजी का उनलोगों के द्वारा हस्ताक्षर अनिवार्य करना आदि शामिल है. आवेदन में हस्ताक्षर करने वालों में पंसस रविंद्र कुमार, संजय कुमार चौधरी , नगमा खातून , मो. शहीद , यासमिन परवीन , रीना देवी , खुशी लाल यादव , रामकुमार यादव शामिल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन