डीसीओ के आदेश पर संयुक्त निबंधक ने लगायी रोक

मधुबनी/मधवापुर : दरभंगा प्रमंडल सहयोग समितियां के संयुक्त निबंधक अशोक रजक ने डीसीओ मधुबनी सह एआरओ बेनीपट्टी के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें उन्होंने ग्राम पंचायत राज बासुकी बिहारी उतरी पैक्स के आठ सदस्यों द्वारा सामूहिक रूप से त्याग पत्र देने पर शून्यता उत्पन्न होने की स्थिति में पैक्स को सुपरशीड मानते […]
मधुबनी/मधवापुर : दरभंगा प्रमंडल सहयोग समितियां के संयुक्त निबंधक अशोक रजक ने डीसीओ मधुबनी सह एआरओ बेनीपट्टी के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें उन्होंने ग्राम पंचायत राज बासुकी बिहारी उतरी पैक्स के आठ सदस्यों द्वारा सामूहिक रूप से त्याग पत्र देने पर शून्यता उत्पन्न होने की स्थिति में पैक्स को सुपरशीड मानते हुए प्रशासक नियुक्त कर दिया था.
जेआर श्री रजक ने यह रोक पैक्स अध्यक्ष नसीब नारायण झा के द्वारा अधिक से अधिक प्रबंधकारिणी सदस्य के पक्ष में होने का लिखित प्रतिवेदन सौंपने पर दिया है. अध्यक्ष श्री झा के लिखित प्रतिवेदन पर जेआर ने बिस्फी के प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अवधेश कुमार को मामले की जांच कर एक सप्ताह में जांच प्रतिवेदन समर्पित करने का निदेश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










