माॅनसून धमाका में पहले दिन मनोज को िमला वैक्यूम क्लीनर

Updated at :07 Dec 2016 12:56 AM
विज्ञापन
माॅनसून धमाका में पहले दिन मनोज को िमला वैक्यूम क्लीनर

उपहार पाते ही खिला चेहरा, सुबह से शाम तक हुआ इनाम का वितरण स्क्रैच कूपन में आज फिर होगी इनाम की बारिश गुरुवार को झंझारपुर के ललित स्टेडियम में मिलेगा उपहार मधुबनी : प्रभात खबर द्वारा आयोजित मॉनसून धमाका स्क्रैच कूपन के तहत मंगलवार को टाउन क्लब मैदान में इनाम का वितरण किया गया. निर्धारित […]

विज्ञापन

उपहार पाते ही खिला चेहरा, सुबह से शाम तक हुआ इनाम का वितरण

स्क्रैच कूपन में आज फिर होगी इनाम की बारिश
गुरुवार को झंझारपुर के ललित स्टेडियम में मिलेगा उपहार
मधुबनी : प्रभात खबर द्वारा आयोजित मॉनसून धमाका स्क्रैच कूपन के तहत मंगलवार को टाउन क्लब मैदान में इनाम का वितरण किया गया. निर्धारित समय से पूर्व से ही हमारे सुधि पाठक अपने हाथों में कूपन का फार्मेट लेकर मैदान में जमा होने लगे थे. कंपकंपाती ठंड एवं कुहासे के बीच लोगों में इनाम पाने का उत्साह था. हर किसी के चेहरे पर खुशी व्याप्त थी. जैसे ही कूपन जमा कर स्क्रैच करने का दौर शुरू हुआ. देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में पाठकों की लाइन लग गयी. हर किसी को निश्चित उपहार मिला. तो कई को सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया. इस लक्की कूपन ड्रॉ में कई इनाम हैं.
उपहार मिलते ही खिला चेहरा
कोतवाली चौक के मनोज को उपहार मिलने पर खुशी का ठिकाना नहीं रहा. मनोज को इनाम में वैक्यूम क्लिनर मिला. मनोज को कूपन स्क्रैच करने पर जैसे ही पता चला कि उसे वैक्यूम क्लिनर मिला है उसने तुरंत अपने परिजनों को फोन किया और इनाम पाने की जानकारी दी . अन्य पाठक भी मनोज को बधाई दे रहे थे. मनोज को हाथों हाथ इनाम दिया गया. मनोज बताते हैं कि प्रभात खबर के वे नियमित पाठक रहे हैं. इसमें स्थानीय समाचार के साथ साथ देश – विदेश की जानकारी व ज्ञानवर्धक लेख काफी सराहनीय है. इसके साथ ही यह इनाम तो सोने पे सुहागा है. इसी प्रकार तिरहुत कॉलोनी निवासी पूनम कुमारी को वाटर जार मिला. पूनम अपने इनाम पाकर काफी खुश थी. बताती है कि यह घरेलू एवं उपयोगी सामान है. इस वाटर जार यात्रा पर जाने के दौरान काफी काम का होगा.
शाम तक हुआ इनाम का वितरण
स्क्रैच कूपन निश्चित उपहार वितरण देर शाम तक किया गया. इसमें प्रभात खबर के कन्हैया झा, भूषण कुमार की सराहनीय सहयोग रहा. देर शाम तक लोगों की लंबी कतार इनाम के लिये लगा रहा. इस इनाम का वितरण बुधवार को भी टाउन क्लब मैदान में होगा जबकि गुरुवार को झंझारपुर के ललित कर्पूरी स्टेडियम में किया जायेगा.
स्क्रैच करने के लिए लगी कतार व उपहार के साथ िवजेता पाठक.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन