वाहनों की टक्कर में छह घायल

Updated at :06 Dec 2016 4:59 AM
विज्ञापन
वाहनों की टक्कर में छह घायल

रहिका : रहिका- बेनीपट्टी सड़क मार्ग पर पौना मोड़ के समीप ट्रक – बोलेरो मे टक्कर हो गयी. जिससे बोलेरो में सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये. ट्रक चालक घटना के बाद ट्रक छोड़कर फरार हो गया. इधर घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से रहिका पीएचसी में भर्ती कराया गया है. सभी […]

विज्ञापन

रहिका : रहिका- बेनीपट्टी सड़क मार्ग पर पौना मोड़ के समीप ट्रक – बोलेरो मे टक्कर हो गयी. जिससे बोलेरो में सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये. ट्रक चालक घटना के बाद ट्रक छोड़कर फरार हो गया. इधर घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से रहिका पीएचसी में भर्ती कराया गया है. सभी सीतामढ़ी के कनैल गांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं.

घायलों में मो. दानिश, मो. नौशाद, मो. अलाउद्दीन, मो. मौतीम व अन्य शामिल हैं. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कुछ देर के लिये सडक जाम कर दिया. पर बाद में थाना पुलिस के पहुंच कर समझाने से जाम समाप्त किया गया. बेनीपट्टी की ओर से ट्रक आ रही थी. जबकि रहिका की ओर से एक बोलेरो सीतामढ़ी के कनैल गांव जा रही थी.

इसी दौरान पौना मोड़ के समीप दोनों गाड़ी सामने से टकरा गयी. इसमें बोलेरो में सवार छह लोग घायल हो गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन