राम सीता विवाह समारोह मनाया गया
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :05 Dec 2016 6:11 AM
विज्ञापन

अयोध्या से आयी बारात का जनकपुर में भव्य स्वागत आकर्षक ढंग से सजा जनकपुर, निकाली गयी भव्य झांकी बासोपट्टी ( मधुबनी): नेपाल के जनकपुरधाम में जानकी मंदिर में रविवार को मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम-सीता का विवाह धूमधाम से मनाया गया़ विवाह महोत्सव के दौरान इलाके के साधु-संतों की मौजूद्गी में भगवान राम की बारात निकली. […]
विज्ञापन
अयोध्या से आयी बारात का जनकपुर में भव्य स्वागत
आकर्षक ढंग से सजा जनकपुर, निकाली गयी भव्य झांकी
बासोपट्टी ( मधुबनी): नेपाल के जनकपुरधाम में जानकी मंदिर में रविवार को मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम-सीता का विवाह धूमधाम से मनाया गया़ विवाह महोत्सव के दौरान इलाके के साधु-संतों की मौजूद्गी में भगवान राम की बारात निकली. बारात जानकी मंदिर के बारहबीघा मैदान में पहुंचने के बाद पूरे नगर में भ्रमण किया़
इस दौरान जनकपुर के जनक चौक, रामानंद चौक, महावीर चौक होते हुये विभिन्न मार्गों से भव्य जुलूस निकाला गया. इसका नेतृत्व जानकी मंदिर के महंथ रामतपेश्वर दास ने किया़ विवाह मंडप में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान राम व सीता ने स्वयंकर में एक-दूसरे को माला पहना कर रस्म को आगे बढ़ाया. उस समय मानो जानकी मंदिर परिसर में पुष्प की वर्षा होने लगी़ इसी तरह कई जगहों पर भगवान राम व सीता का विवाह संपन्न हुआ़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










