ठंड में बुजुर्ग रहें सतर्क

Updated at :05 Dec 2016 4:47 AM
विज्ञापन
ठंड में बुजुर्ग रहें सतर्क

मधुबनी : बीमारी कब किसे अपनी आगोश में लेकर बेहाल कर दे. यह कहा नहीं जा सकता है. फिर भी मौसम के परिवर्तित होने से कई पुराने बीमारियों का प्रकोप तापमान में अचानक गिरावट होने और ठंड बढ़ने से बुजुर्गों में एकाएक रक्तचाप बढ़ सकता है. जिसमें पुराने व नये दोनों इस रोग के गिरफ्त […]

विज्ञापन

मधुबनी : बीमारी कब किसे अपनी आगोश में लेकर बेहाल कर दे. यह कहा नहीं जा सकता है. फिर भी मौसम के परिवर्तित होने से कई पुराने बीमारियों का प्रकोप

तापमान में अचानक गिरावट होने और ठंड बढ़ने से बुजुर्गों में एकाएक रक्तचाप बढ़ सकता है. जिसमें पुराने व नये दोनों इस रोग के गिरफ्त में आ सकते हैं. रक्तचाप से ग्रसित मरीजों में चक्कर आना, कमजोरी होना ये लक्षण है. जिससे रोगी लकवाग्रस्त, ब्रेन हेम्रेज व हृदय गति के रुकने जैसी बीमारी की संभावना बनी रहती है. यदि रोगी बल्ड प्रेशर से ग्रसित है तो वे ठंड से बचें. यदि ऐसा कोई भी लक्षण दिखता हो तो उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल से संपर्क करें. डाॅ मिश्रा ने बताया कि उम्र के बढ़ने के साथ ही व्यक्ति के नसों में ढीलापन आ जाता है. लिहाजा रक्त के संचार गति में अवरुद्धता आने लगती है. इस दौरान बुजुर्गों में कोल्ड एक्सपोजर से निमोनिया का प्रकोप बढ़ जाता है. जो मरीज के लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है.
कोल्ड एक्सपोजर हो सकता है जानलेवा
घर में घुस कर जेवरात की चोरी : बाबूबरही़. थाना क्षेत्र के पिरही गांव निवासी विश्वंभर पांडेय के घर शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के जेवरात चोरी कर ली. बाबूबरही थाना पुलिस पहुंच मामले कि तफ्तीश शुरू कर दी है. गृहस्वामी सपरिवार मधुबनी में रहते हैं . इधर गांव पर इनके पिता वा मां रहती है. घटना की रात पिता दरवाजे पर व मां दूसरे घर में सोयी थी.
चोर ने घर के दरवाजा खोल घर में प्रवेश कर गया. अलमारी के हुक तोड़ कर डिब्बे में रखे जेवरात लेकर फरार हो गया. बताया गया की घर में रखे और अन्य समान को चोरों ने छुआ तक नहीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन