जमीन गाड़ी गयी 6500 बोतल शराब बरामद
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Nov 2016 4:20 AM
विज्ञापन
सूचना के आधार पर पुलिस ने की छापेमारी, किसी की गिरफ्तारी नहीं पंडौल : गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के बेलाही गांव के एक खाली घर में जमीन के नीचे से भारी मात्रा में शराब बरामद की है. जानकारी के अनुसार पुलिस को बेलाही गांव में भारी मात्रा में शराब होने […]
विज्ञापन
सूचना के आधार पर पुलिस ने की छापेमारी, किसी की गिरफ्तारी नहीं
पंडौल : गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के बेलाही गांव के एक खाली घर में जमीन के नीचे से भारी मात्रा में शराब बरामद की है. जानकारी के अनुसार पुलिस को बेलाही गांव में भारी मात्रा में शराब होने की सूचना मिली. डीएसपी कुमार इंद्र प्रकाश के नेतृत्व में तत्काल ही पुलिस ने बेलाही के विपिन ठाकुर व निरसू ठाकुर के घर में छापेमारी की.
पहले तो पुलिस ने घर की तलाशी ली. पर घर में शराब नहीं दिखी. इसी दौरान घर में जमीन के नीचे शराब होने की संदेह पर पुलिस ने जब मिट्टी खुदाई करायी तो शराब के हजारों बोतल मिली. समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने विदेश शराब की करीब 6500 बोतल बोतल जमीन से निकाल लिया था. इसकी मात्रा 15 सौ लीटर तक बतायी जा रही है. जबकि कई जगहों पर खुदाई का काम चल रहा था. जमीन के नीचे से एक साथ इतनी भारी मात्रा में शराब मिलने से लोग हैरत में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










