ऑपरेशन में कमी आने पर होगी कार्रवाई

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Nov 2016 12:27 AM

विज्ञापन

मधुबनी : सिविल सर्जन डाॅ अमरनाथ झा की अध्यक्षता में शनिवार को परिवार कल्याण ऑपरेशन को शत प्रतिशत सफल बनाने के लिए समीक्षात्मक बैठक की गयी. बैठक में अक्तूबर माह तक किये गये ऑपरेशन की उपलब्धि की समीक्षा की गई. सिविल सर्जन ने प्रखंडवार परिवार नियोजन ऑपरेशन की कम उपलब्धि वाले प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को […]

विज्ञापन

मधुबनी : सिविल सर्जन डाॅ अमरनाथ झा की अध्यक्षता में शनिवार को परिवार कल्याण ऑपरेशन को शत प्रतिशत सफल बनाने के लिए समीक्षात्मक बैठक की गयी. बैठक में अक्तूबर माह तक किये गये ऑपरेशन की उपलब्धि की समीक्षा की गई. सिविल सर्जन ने प्रखंडवार परिवार नियोजन ऑपरेशन की कम उपलब्धि वाले प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को ऑपरेशन की उपलब्धि बढ़ाने का निर्देश दिया.

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जिन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों के यहां परिवार कल्याण ऑपरेशन की उपलब्धि कम पायी गयी वैसे प्रभारी पर कार्रवाई करते हुए वरीय पदाधिकारी को लिखा जायेगा. समीक्षा क्रम में परिवार कल्याण ऑपरेशन के लिए लाभार्थियों को पूर्व पंजीयन जो आशा के द्वारा किया जाता है. पर अधिक से अधिक ध्यान दें. सीएस द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रखंडों के द्वारा निर्धारित किये गये दिनों में ज्यादा-ज्यादा ऑपरेशन सुनिश्चित किया जाय.

बैठक में जिले के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी उपस्थित थे.
बैठक में जिले के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, ऑपरेशन करने वाले सर्जन, डीपीएम दया निधि, डीसीएम नवीन दास, जपाइगों के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव उपस्थित हुए. समीक्षा बैठक में श्रीवास्तव ने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा परिवार कल्याण कार्यक्रम से संबंधित आदेश के अनुपालन के बारे में उपस्थित चिकित्सकों को जानकारी दिया गया .
परिवार नियोजन के ऑपरेशन की उपलब्धि बढ़ाने का िनर्देश
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन