तीन दिवसीय अहल्या गौतम महोत्सव शुरू

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Nov 2016 5:21 AM

विज्ञापन

उद्घाटन. विपिन मिश्र के शंखवादन से माहौल भक्तिमय बजरंग म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार ने प्रस्तुत किया नृत्य डोना के ओडिशी नृत्य ने मनमोहा कमतौल : सातवां अहल्या-गौतम महोत्सव का उद्घाटन निर्धारित समय से काफी विलम्ब से बुधवार की रात हुआ. पूर्व घोषित अतिथि पर्यटन मंत्री अनीता देवी के नहीं आने की सूचना के बाद कार्यक्रम […]

विज्ञापन

उद्घाटन. विपिन मिश्र के शंखवादन से माहौल भक्तिमय

बजरंग म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार ने प्रस्तुत किया नृत्य
डोना के ओडिशी नृत्य ने मनमोहा
कमतौल : सातवां अहल्या-गौतम महोत्सव का उद्घाटन निर्धारित समय से काफी विलम्ब से बुधवार की रात हुआ. पूर्व घोषित अतिथि पर्यटन मंत्री अनीता देवी के नहीं आने की सूचना के बाद कार्यक्रम का उद्घाटन दीप जलाकर मुख्य अतिथि डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह, केएसडीएसयू की कुलपति डॉ. नीलिमा सिन्हा, विशिष्ट अतिथि विधायक संजय सरावगी, जीवेश कुमार, एमएलसी अर्जुन सहनी, पूर्व एमएलसी मिश्री लाल यादव द्वारा किया गया.
मौके पर श्यामा न्यास के श्रीपति त्रिपाठी, उदय शंकर मिश्र, हीरा लाल सहनी, प्रमुख फूलो बैठा मंचस्थ रहे. महोत्सव के कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण और प्रख्यात शंखवादक विपिन मिश्र के शंखवादन से किया गया. इससे पहले बजरंग म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों द्वारा शुरुआत की गयी. आगत अतिथियों का सम्मान पाग-चादर से किया गया. समारोह की अध्यक्षता न्यास के अध्यक्ष डॉ. कवीश्वर ठाकुर और संचालन न्यास समिति के सदस्य डॉ. जयशंकर
झा ने किया.
कलाकारों के प्रदर्शन ने मनमोहा
प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थ स्थल अहल्यास्थान स्थित रामऔतार गौतम संस्कृत कॉलेज परिसर में बुधवार की देर शाम प्रसिद्ध ओडिसी नृत्यांगना डोना गांगुली एंड ग्रूप के कलाकारों ने अपनी एक से बढ़ कर एक शानदार भक्तिमय गीतों पर भाव नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमुदाय को झूमने पर विवश कर दिया. स्थानीय बजरंग म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों की प्रस्तुति को भी लोगों ने खूब सराहा. कुमकुम मिश्र ग्रुप के कलाकारों ने भी दर्शकों को मन्त्र मुग्ध कर दिया. इससे पहले विशेष रूप से बुलाये गए शंख वादक विपिन मिश्र ने शंख ध्वनि से महोत्सव का शुभारंभ किया. उन्होंने विभिन्न वाद्य यंत्रों और शंख के बीच जुगलबंदी को अनोखे अंदाज में पेश किया. इसे देख-सुन दर्शक भाव विभोर हो गए. ठंड की परवाह किये बिना देर रात तक दर्शक सांस्कृतिक कार्यक्रम में गोते लगाते रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन