कालाधन पर रोक की पहल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Nov 2016 5:19 AM
बिस्फी : केंद्र सरकार के द्वारा 500,1000 के नोट को बंद करने के कारण पूरे प्रखंड क्षेत्र मे हर गांव ,कस्बो ,चौक, चौराहो, खेत-खलिहानों, प्रखंड कार्यालयों, विद्यालय के शिक्षकों, राजनीतिक नेताओं के बीच चर्चाओं का बाजार सुबह होते ही देखा गया. ग्रामीण क्षेत्रों में लोग ने अपने आलमारी, बक्से, बैग खोलकर 500, 1000 के नोटो […]
बिस्फी : केंद्र सरकार के द्वारा 500,1000 के नोट को बंद करने के कारण पूरे प्रखंड क्षेत्र मे हर गांव ,कस्बो ,चौक, चौराहो, खेत-खलिहानों, प्रखंड कार्यालयों, विद्यालय के शिक्षकों, राजनीतिक नेताओं के बीच चर्चाओं का बाजार सुबह होते ही देखा गया. ग्रामीण क्षेत्रों में लोग ने अपने आलमारी, बक्से, बैग खोलकर 500, 1000 के नोटो को गिनते भी करते देखा गया एवं लोगो से इसे बदलने की जानकारी लोगो से लेते रहे. प्रखंड क्षेत्र के दो पंट्रोल पंप एवं दो गैस गोदामो पर सुबह से ही लंबी लाइन लगी रही,
प्रखंड क्षेत्र के दर्जन भर बैंको पर लोगो का हुजूम पहुंचने लगा , लेकिन बैंक बंद होने की जानकारी के बाद लोग वापस हो गये. भाजपा के वरिष्ठ नेता सह जिला पार्षद बबली यादव एवं संजय यादव ने बताया कि कालेधन पर यह सर्जिकल स्ट्राइक है. प्रखंड प्रमुख शीलादेवी ने कहा कि कालेधन के खिलाफ कदम तो अच्छा है गरीब एवं देश के लिए भी अच्छा है, वही लोजपा नेता ललितेश्वर पासवान ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाये गये कदम से लोगो मे पीएम मोदी के प्रति विश्वास और अधिक जगा है,
जदयू नेता दिनेश भगत ने बताया कि आज देश मे नोटो कि गिनती वही अमेरिका मे वोट कि गिनती हो रही है,आजाद भारत में आज पहली बार गरीब हंस रहा है और अमीर रो रहा है. कांग्रेस के नेता ललन झा ने कहा कि गांव, कस्बो में काउंटर बनाया जाय एवं सरकार छोटे-छोटे व्यापारियों पर ध्यान रखे, कदम अच्छा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










