मधुबनी में पिकअप वैन की चपेट में आकर तीन की मौत

मधुबनी : बिहार के मधुबनी में हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गयी. जानकारी के मुताबिक घटना जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र के खोपा चौक की बतायी जा रही है. स्थानीय लोगों के मुताबिक एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने पहले एक मोटरसाइकिल सवार को ठोकर मार दी फिर सड़क […]
मधुबनी : बिहार के मधुबनी में हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गयी. जानकारी के मुताबिक घटना जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र के खोपा चौक की बतायी जा रही है. स्थानीय लोगों के मुताबिक एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने पहले एक मोटरसाइकिल सवार को ठोकर मार दी फिर सड़क किनारे खड़े पांच लोगों को कुचल दिया. घटनास्थल पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि दो लोगों की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गयी. घायलों को डीएमसीएच में भरती कराया गया है.
घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गयी. लोगों ने बताया कि पिकअप वैन काफी तेज रफ्तार में थी और उसने अपना नियंत्रण खो दिया जिससे यह घटना हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




