एसएसबी जवान कह रहे हमने रोका ही नहीं

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Sep 2016 6:56 AM

विज्ञापन

मधुबनी/जयनगर : जयनगर बाजार समिति से नेपाल के लिये चले चावल से भरे ट्रक का कथित तौर पर एसएसबी के द्वारा पेपर जांच के आरोप में रोके जाने व इस मामले को लेकर हुए मारपीट का मामला पेंचिदा बनता जा रहा है. अब ना तो एसएसबी यह मान रहा है कि उसने इस ट्रक को […]

विज्ञापन

मधुबनी/जयनगर : जयनगर बाजार समिति से नेपाल के लिये चले चावल से भरे ट्रक का कथित तौर पर एसएसबी के द्वारा पेपर जांच के आरोप में रोके जाने व इस मामले को लेकर हुए मारपीट का मामला पेंचिदा बनता जा रहा है. अब ना तो एसएसबी यह मान रहा है कि उसने इस ट्रक को रोका था , ना ही थाना इसका निरीक्षण कर रहा है और ना ही अंचल प्रशासन. ट्रक पिछले 25 अगस्त की रात से बेतौन्हा एसएसबी कैंप के समीप अब भी रखा हुआ है. इधर ,

संबंधित व्यापारी का लाखों का चावल पानी में भींग कर खराब हो रहा है. हालांकि इस मामले को लेकर व्यापारी व एसएसबी दोनों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी गयी है. पर ट्रक के पिछले 11 दिन से बेतौन्हा एसएसबी कैंप के समीप खड़ा रहने से एक ओर जहां व्यापारी का नुकसान हो रहा है वहीं आम लोगों को भी आवाजाही में दिक्कतें आ रही है. जानकारी के अनुसार इस चावल का कस्टम कार्यालय से आवश्यक कागजात भी लिया गया था. हालांकि इस ट्रक के जांच में सीओ व एम ओ के द्वारा भी जांच किये जाने की बात सामने आ रही है.

आरोप निराधार
एसएसबी 14वीं वाहिनी के समादेष्टा अजित सिंह राठौड़ ने चावल व्यवसायी संतोष पूर्वे के द्वारा लगाये गये आरोपों को निराधार बताया है. उन्होंने कहा है कि एसएसबी अपने ड्यूटी का निष्पादन करते है. इसी के तहत चावल से भरे ट्रक को कागजात जांच के लिये रोका गया था.
25 को हुई थी व्यापारी व एसएसबी में मारपीट
बीओपी इंचार्ज हुए थे घायल
25 अगस्त की शाम बेतौन्हां चौकी पर चावल व्यवसायी एवं एसएसबी जवानों में हुयी मारपीट में बेतौन्हा बीओपी इंचार्ज किशोर सिंह समेत एक जवान घायल हो गये थे. बीओपी इंचार्ज के द्वारा संतोष पूर्वे उसके भाई संजय पूर्वे समेत तीन लोगों पर जयनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जिसके आलोक में संजय पूर्वे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया गया.
एसएसबी के अधिकारी समेत सात पर प्राथमिकी
चावल व्यवसायी संतोष पूर्वे के द्वारा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मधुबनी के समक्ष आवेदन देते हुए एसएसबी 14 वी बटालियन के एक अधिकारी सहित सात जवानों पर मामला दायर किया गया है. दर्ज किये गये मामले में व्यापारी ने एसएसबी पर चावल को नेपाल ले जाने के नाप पर कथित तौर पर दस हजार रुपये नाजायज तरीके से मांग किये जाने का आरोप लगाया है. कहा है कि 25 अगस्त को 150 क्विंटल चावल ट्रक पर लादकर सिरहा गोल बाजार के लिए प्रस्थान किया. इसका नियमानुसार कस्टम से कागजात भी लिया गया था.
पर जैसे ही ट्रक बेतौन्हा कैंप के समीप से गुजरने लगी तो वैध कागजात दिखाने के बावजूद बेतौन्हा बीओपी इंचार्ज एवं अन्य आरोपी के द्वारा कथित तौर पर जांच के नाम पर परेशान किये जाने पर चावल व्यवसायी एवं उसके भाई के द्वारा विरोध करने पर मारपीट किया जाने लगा. जिसमें व्यापारी के भाई संजय पूर्वे घायल हो गये. जिसे पीएचसी जयनगर में भर्ती कराया गया. जहां से उसे जयनगर थाना पुलिस गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया. कहा है कि इस बात को लेकर जयनगर थाना सहित अन्य पुलिस अधिकारी को कागजात दिखाने के बाद भी एसएसबी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन