सर्विस सेंटर में एंबुलेंस पर हर माह लाखों खर्च
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Sep 2016 6:38 AM
विज्ञापन
गड़बड़ी. चार माह में विभाग का 35 लाख रुपये खर्च मधुबनी : स्वास्थ्य विभाग एंबुलेंस मद में व्यापक तौर पर राशि खर्च किया गया हैं. पिछले चार माह में जिले के विभिन्न पीएचसी सहित सदर अस्पताल में दिये गये एंबुलेंस के नाम पर 35 लाख रुपये खर्च किये गये हैं. जिला स्वास्थ्य समिति से मिली […]
विज्ञापन
गड़बड़ी. चार माह में विभाग का 35 लाख रुपये खर्च
मधुबनी : स्वास्थ्य विभाग एंबुलेंस मद में व्यापक तौर पर राशि खर्च किया गया हैं. पिछले चार माह में जिले के विभिन्न पीएचसी सहित सदर अस्पताल में दिये गये एंबुलेंस के नाम पर 35 लाख रुपये खर्च किये गये हैं. जिला स्वास्थ्य समिति से मिली जानकारी के अनुसार पूरे जिले के पीएचसी सहित सदर अस्पताल में कुल 27 एंबुलेंस हैं. जिसमें से 11 एंबुलेंस विगत कई माह से सर्विस सेंटर में रखा है. इसके बाद भी इन एंबुलेंस पर लाखों में खर्च जारी है. अस्पताल सूत्रों की मानें तो इस मद में लाखों की हेराफेरी की संभावना है.
तेल व अन्य मद में हजारों खर्च
जो एंबुलेंस पिछले छह माह से खराब होकर सर्विस सेंटर में रखा हुआ है उस एंबुलेंस पर भी पीएचसी व जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा खर्च दिखाया जा रहा है. ये खर्च कर्मी, रख रखाव , तेल व अन्य मद में बताये जा रहे हैं जिला स्वास्थ्य समित से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले अप्रैल माह से जुलाई माह तक ही 35 लाख एक हजार 34 रुपये खर्च किये गये है. इसमें खुटौना पीएचसी में दिये गये एंबुलेंस मद में 1 लाख 35 हजार 200 रुपये खर्च किये गये हैं. जबकि खुटौना पीएचसी का पीएचसी पिछले जनवरी से ही सर्विस सेंटर में रखा हुआ है. इसी प्रकार मधेपुर पीएचसी का एंबुलेंस फरवरी माह से सर्विस सेंटर में रखा है और इसके नाम पर 29 हजार रुपये खर्च दिखाये जा रहे हैं .
सदर अस्पताल में अधिक खर्च
एंबुलेंस मद में सदर अस्पताल में सबसे अधिक खर्च किया गया है. सदर अस्पताल में चार माह में 5 लाख 19 हजार 980 रुपये खर्च किये गये है. जबकि खर्च करने के मामले मे दूसरे नंबर पर घोघरडीहा है. यहां पर चार माह में 2 लाख 77 हजार 954 रुपये खर्च हुआ है.
नहीं है गड़बड़ी
एंबुलेंस के चालक, कर्मी व रख रखाव सहित हर मद में 35 लाख रुपये खर्च हुए हैं. गड़बड़ी नहीं है.
शिव कुमार,जिला लेखा प्रबंधक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










