भूतही बलान का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Sep 2016 6:36 AM
विज्ञापन
फुलपरास : अनुमंडल क्षेत्र के भूतही बलान नदी का जलस्तर गुरुवार को खतरे के निशान से दो फुट पार कर गया है. जिससे दोनों तटबंध के बीच दर्जनों गांवों में बाढ़ के पानी जाने से मुख्य सड़क से संपर्क टूट गया है. नेपाल के तराई भाग मे बीती रात भीषण बारिश होने के कारण गुरुवार […]
विज्ञापन
फुलपरास : अनुमंडल क्षेत्र के भूतही बलान नदी का जलस्तर गुरुवार को खतरे के निशान से दो फुट पार कर गया है. जिससे दोनों तटबंध के बीच दर्जनों गांवों में बाढ़ के पानी जाने से मुख्य सड़क से संपर्क टूट गया है.
नेपाल के तराई भाग मे बीती रात भीषण बारिश होने के कारण गुरुवार की सुबह भूतही बलान नदी मे बाढ़ आ गयी. दोनो तटबंधो के बीच बसे दर्जनो गांव के सैकड़ों घरों में पानी घुस गया है. फुलपरास के पुरबी टोला, रामनगर, सुड़ीयाही ,बलुआही, कलिकापुर, चोथरूटोल, मुजियासी सहित अन्य गांव मे बाढ़ के पानी से मुख्य सड़क से संपर्क टूट गया है. इससे आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है.
बाढ़ प्रमंडल के कनीय अभियंता रामप्रवेश ताती ने बताया कि दोनों तटबंध पूर्ण रुपेण सुरक्षित है . नदी का जलस्तर खतरे के निशान से दो फुट ऊपर चल रहा है . अनुमंडल पदाधिकारी कमर आलम ने बताया कि गांव मे बाढ़ का पानी घुसने की सूचना मिली है.
दर्जनों गांव में घुसा बाढ़ का पानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










