पांच घंटे में दो बार फोड़ा बम, दहशत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Sep 2016 6:48 AM
विज्ञापन
वारदात. पुलिस को बारह घंटे बाद हुई जानकारी मधुबनी : नगर थाना क्षेत्र के लहेरियागंज स्थित दोमंठा मंदिर के तेलयानी मुहल्ला में अज्ञात अपराधियों ने पांच घंटे में दो – दो बार बम विस्फोट किया. इससे क्षेत्र में दहशत व्याप्त है. पहला बम मंगलवार की रात करीब 11 बजे भोताई साह के घर में फोड़ा […]
विज्ञापन
वारदात. पुलिस को बारह घंटे बाद हुई जानकारी
मधुबनी : नगर थाना क्षेत्र के लहेरियागंज स्थित दोमंठा मंदिर के तेलयानी मुहल्ला में अज्ञात अपराधियों ने पांच घंटे में दो – दो बार बम विस्फोट किया. इससे क्षेत्र में दहशत व्याप्त है. पहला बम मंगलवार की रात करीब 11 बजे भोताई साह के घर में फोड़ा गया, जबकि दूसरा बम बुधवार की अहले सुबह परमेश्वर साह के घर में. इसमें परमेश्वर साह के घर के बाथरूम पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है. पुलिस को घटना की जानकारी दिन में करीब 12 बजे हुई. जब स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी.
जानकारी होते ही पुलिस घटना की छानबीन में जुट गयी है. घटना के बाबत गृहस्वामी भोताई साह बताते हैं कि रात करीब ग्यारह बजे वह अपने घर में सोये हुए थे. अचानक तेज आवाज हुई. ऐसा लगा कि बगल के किसी घर की दीवार टूट कर गिर गयी है. फिर अहले सुबह करीब चार बजे के आस पास भोताई साह के घर के बगल में रहने वाले परमेश्वर साह के घर में बम फोड़ा गया. करीब पंद्रह मिनट तक घर से धुआं निकल रहा था.
इस घटना में भोताई साह के बाथ रूम के चदरे से बना गेट पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. प्रभारी थानाध्यक्ष रवींद्र प्रसाद ने बताया है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. आशंका व्यक्त की जा रही है कि भू माफियाओं ने दहशत फैलाने के लिए घटना को अंजाम दिया है.
सुतरी में लपेटा था बम
दोनों बम के विस्फोट के बाद घटना स्थल पर बम के जो अवशेष मिले है उससे यह प्रतीत होता है कि जर्दा के डब्बे में सुतरी से लपेटा हुआ था. बम में पत्थर के छोटे- छोटे टुकड़े सैकड़ों की संख्या में घटनास्थल पर बिखरे पड़े थे.
सिलिंडर फटने का संदेह
सुबह 5 बजे बम की आवाज काफी तेज थी व उसकी मारक क्षमता भी अधिक थी. परमेश्वर साह ने बताया कि सुबह में जो बम फटा उसकी आवाज इतनी तेज थी कि लगा कि गैस का सिलिंडर फटा है. वे बिस्तर से उठे व आंगन की ओर गये तो देखा कि धुएं का गुबार से आंगन भरा था. उन्होंने बताया कि लगभग 15 मिनट तक पूरा आंगन में धुआं फैला हुआ था व बारूद की गंध आ रहा था. उन्होंने देखा कि बाथरुम की किवाड़ पूर्णत: क्षतिग्रस्त हो चुकी थी.
दहशत के लिए फेंका गया बम
घटना में प्रयुक्त बम कम इंटेनसीटी का था. दहशत फैलाने के उद्देश्य से बम विस्फोट किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
सदानंद सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक
लहेरियागंज मुहल्ले की घटना
घटना स्थल पर पड़ा बम का अवशेष व बाथरूम का क्षतिग्रस्त दरवाजा
जमीन कब्जा करने की मंशा
लहेरियागंज के तेलियानी मुहल्ला में एक ही रात में दो दो बार बम फोड़ने की घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत व्याप्त है. इस घटना में भले ही जानमाल की क्षति नहीं हुई हो पर दहशत कम नहीं है. घटना की शक की सूई भू माफियाओं की ओर जा रही है. संभावना यह जतायी जा रही है कि भू माफिया आस पास के गरीब लोगों की जमीन को कब्जाने की नीयत से इस घटना को अंजाम दिया है. तेलियानी मुहल्ला में हाल ही में करोंडों के जमीन की खरीद बिक्री हुई है. लोगों को डरा धमका कर कम कीमत पर भू माफिया जमीन लेकर उसे महंगे कीमत पर बेचते हैं. इस घटना में जान माल की भारी क्षति नहीं हुई पर लोगों में भय व्याप्त हो गया है. पुलिस को इस घटना की रात में भनक तक नहीं लगी. सुबह करीब ग्यारह बजे जब स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी तब पुलिस को घटना की जानकारी हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










