पंडौल में खुलेगा मेडिकल व इंजीनियरिंग कॉलेज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Aug 2016 6:23 AM

विज्ञापन

मधुबनी : जिले के पंडौल प्रखंड में मेडिकल एवं इंजीनियरिंग कॉलेज खोले जायेंगे. इसके लिए जमीन अधिग्रहण का कार्य पूरा कर लिया गया है. भूमि अधिग्रहण प्रस्ताव राज्य सरकार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग को भेजा जा रहा है. पंडौल प्रखंड के नवहथ मौजा में मेडिकल कॉलेज के लिए बीस एकड़ एवं इंजीनियरिंग कॉलेज के […]

विज्ञापन

मधुबनी : जिले के पंडौल प्रखंड में मेडिकल एवं इंजीनियरिंग कॉलेज खोले जायेंगे. इसके लिए जमीन अधिग्रहण का कार्य पूरा कर लिया गया है. भूमि अधिग्रहण प्रस्ताव राज्य सरकार के सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग को भेजा जा रहा है. पंडौल प्रखंड के नवहथ मौजा में मेडिकल कॉलेज के लिए बीस एकड़ एवं इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए दस एकड़ भूमि अधिग्रहण पर प्रस्ताव जिलाधिकारी गिरिवर दयाल सिंह ने भेजा है.

प्रस्ताव की स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जायेगा. कॉलेज के लिए पूर्व जिप सदस्य नरेंद्र मिश्र व अन्य ग्रामीणों ने जमीन उपलब्ध करायी है.

08 से 10 वर्ष के बच्चों का होगा विशेष प्रशिक्षण
मधुबनी: गैर आवासीय विशेष प्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनर के चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का मंगलवार को पंडौल बीआरसी स्थित सभागार में एपीओ हुलास राम एवं बीईओ कृष्ण कुमार महतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उदघाटन किया.
प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए सर्वशिक्षा अभियान के एपीओ श्री राम ने कहा कि इस प्रशिक्षण का मूल उद्देश्य सभी प्रखंड में दो दो बीआरपी को मास्टर ट्रेनर बनाना है. वहीं बीइओ ने कहा कि मास्टर ट्रेनर अपने अपने प्रखंड के सभी स्कूलों के नामित शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन