नेपाली शराब को एसएसबी के जवानों ने किया बरामद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 May 2016 4:38 AM

विज्ञापन

खुटौना : एसएसबी के 35 वीं बटालियन राजनगर के अन्तर्गत लौकहा कैंप के जवानों के साथ प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र लौकहा बाजार से पश्चिम एलसीएस रोड पर कंपनी के इंचार्ज रामाकांत पाठक ने गश्ती की. इस दौरान घोरमोहना गांव के समीप सीमा क्षेत्र के पीलर सं 247 के पास रात्री 8.15 बजे एक महिला द्वारा […]

विज्ञापन

खुटौना : एसएसबी के 35 वीं बटालियन राजनगर के अन्तर्गत लौकहा कैंप के जवानों के साथ प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र लौकहा बाजार से पश्चिम एलसीएस रोड पर कंपनी के इंचार्ज रामाकांत पाठक ने गश्ती की. इस दौरान घोरमोहना गांव के समीप सीमा क्षेत्र के पीलर सं 247 के पास रात्री 8.15 बजे एक महिला द्वारा बोरे में बंधा सामान लेकर नेपाल की ओर से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते ही उन्होंने अपने जवानों के साथ खदेड़कर पकड़ना चाहा लेकिन अंधेरा का फायदा उठाकर उक्त महिला ने अपने माथे पर रखा सामान भारतीय क्षेत्र में फेंककर नेपाल के अंदर जा भागी.

बोरे की तलाशी के दौरान 50 पीस नेपाल निर्मित सोंफी तथा दिलवाले शराब कि बोतलें बरामद की . जिन्हें मधुबनी उत्पाद विभाग के अधि

कारी को सौंप दिया गया. पूछने पर इंचार्ज श्री पाठक ने बताया कि सीमाई क्षेत्र में तस्करों ने शराब की तस्करी करने का ट्रेंड अब बदल दिया है.
इस काम को अब बच्चे, बूढ़े और महिलाएं से ली जाती हैं जो एक चुनौती भरी काम है फिर भी हमारा जवान कड़ी मुस्तैदी से इस चुनौती को स्वीकार किया है तथा सीमाई क्षेत्र में चौकसी बरत रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन