मंडलकारा में छापेमारी

Updated:
विज्ञापन

मधुबनीः मंडल कारा रामपट्टी में चार दिनों के अंदर दूसरी बार सघन छापेमारी पुलिस ने की. मंगलवार की रात सवा दस बजे जेल अधीक्षक विधु भारद्वाज के नेतृत्व में लगभग चार घंटे तक छापेमारी की गई.छापेमारी में दो मोबाइल, दो चाजर्र, एक बैटरी, गांजा, लोहे की कई राड एवं रस्सी आदि बरामद की गई. ज्ञात […]

विज्ञापन

मधुबनीः मंडल कारा रामपट्टी में चार दिनों के अंदर दूसरी बार सघन छापेमारी पुलिस ने की. मंगलवार की रात सवा दस बजे जेल अधीक्षक विधु भारद्वाज के नेतृत्व में लगभग चार घंटे तक छापेमारी की गई.छापेमारी में दो मोबाइल, दो चाजर्र, एक बैटरी, गांजा, लोहे की कई राड एवं रस्सी आदि बरामद की गई. ज्ञात हो कि 20 दिसंबर की सुबह पांच बजे हुई छापेमारी में भारी मात्र में अनाधिकृत समानों की बरामदगी हुई थी. जेल अधीक्षक विधु भारद्वाज ने बताया कि जब तक मंडलकारा में अनाधिकृत समानों की बरामदगी होती रहेगी तब तक निरंतर यह छापेमारी चलती रहेगी.

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बहुत ही गंदा जेल का प्रभार मुङो मिला है. क्लिनिंग ऑपरेशन का अभियान जारी रहेगा. उन्होंने बताया कि रात ढाई बजे तक गोपनीय अभियान के तहत छापेमारी की गई है. जेल अधीक्षक विधु भारद्वाज के द्वारा चार दिनों के अंदर लगातार दूसरी बार छापेमारी से जहां जेल में हड़कंप मचा हुआ है.

वहीं, जेल से बाहर यह चर्चा गरम है कि जेल में हुई कार्रवाई से कैदी अब जेल से बाहर किसी को मोबाइल से धमकी अथवा क्राइम नहीं कर पायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन