भाजपा ने दिया प्रखंडों में धरना

Updated:
विज्ञापन

मधुबन : स्थानीय भाजपा कार्यालय ने प्रदेश नेतृत्व के आहृवान पर बुधवार को धान अधिप्राप्ति में बोनस नहीं दिये जाने, समर्थन मूल्य की घोषण नहीं करने के विरुद्ध एक दिवसीय धरना प्रखंड कार्यालय पर दिया. धरना में वक्ताओं ने बिहार में बढ़ते अपराध पर चिंता व्यक्त किया. राणा रंजीत ने कहा कि सरकार की उदासीनता […]

विज्ञापन

मधुबन : स्थानीय भाजपा कार्यालय ने प्रदेश नेतृत्व के आहृवान पर बुधवार को धान अधिप्राप्ति में बोनस नहीं दिये जाने, समर्थन मूल्य की घोषण नहीं करने के विरुद्ध एक दिवसीय धरना प्रखंड कार्यालय पर दिया. धरना में वक्ताओं ने बिहार में बढ़ते अपराध पर चिंता व्यक्त किया.

राणा रंजीत ने कहा कि सरकार की उदासीनता व लापरवाही की वजह से बिहार के किसान अपनी उत्पाद बिचौलियों के हाथों बेचने को विवश है. यहां अफशरशाही चरम पर है. जनता को गुमराह करके सत्ता प्राप्त करनेवाला महागंठबंधन सरकार में आये दिन अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जंगबहादुर कुशवाहा ने किया. धरना को मधुबन सदस्यता प्रभारी चुन्नू सिंह, सांसद प्रतिनिधि योगेंद्र प्रसाद, मोहमद काशिम, रामकुमार, मनोज चौधरी, राजकुमार राय, भिखारी लाल शर्मा आदि ने संबोधित किया.
धरना के बाद 11 सूत्री मांगों का पत्र बीडीओ सुनिल कुमार को सौंपा. पकड़ीदयाल प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा नेताओं ने धरना दिया. धरना का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष विरेंद्र सिंह ने किया. भाजपा नेताओं ने किसानों के हित के 11 सूत्री मांगों पर विस्तार से चर्चा की. मांगों में मुख्य रूप से धान का मूल्य 1450 रुपये करने व 300 रुपये अतिरिक्त बोनस देने, गेहूं फसल के पूर्व घोषित अनुदान की राशि का वितरण करने, फसलों का बीमा राशि का भुगतान करने, मनरेगा मजदूरों का बकाया भुगतान करने सहित अन्य मांगे शामिल है. भाजपा नेता अशोक सिंह ने कहा कि प्रखंड में 33 नलकूप है, इसमें मात्र तीन ही चालू है. अधिकारी सभी बंद नलकूप को चालू करावे. मौके पर सुरेश सिंह, मुरारी प्रसाद, मुकुंद केशरी, ईश्वरनारायण सिंह, अरविंद केशरी, देवेंद्र सिंह, लालसाहेब, नागेंद्र सिंह, नितेश कुमार, अशोक केशरी, गणेश सहनी सहित दर्जनों ने अपनी बात रखी.
मोतिहारी . राज्य सरकार द्वारा धान अधिप्राप्ति में उदासीनता एवं बोनस की मांग को लेेकर भाजपा की प्रखंड इकाई ने प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया. मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार नेे कहा कि राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण केंद्र प्रदत्त कई योजनाओं का लाभ किसानों को नहीं मिल पा रहा है.
वहीं विधान पार्षद बब्लू गुप्ता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष पंडित चंद्रकिशोर मिश्र ने विगत रबि फसल क्षति अनुदान का भुगतान व अन्य मदों के भुगतान नहीं होने पर रोष जताया. कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष सुनिल सिंह, जिलामंत्री गणेश सिंह, उपाध्यक्ष सुभाष कुशवाहा, अजय यादव, डाॅ लालबाबू प्रसाद आदि थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन