अपहरण कांड का अभियुक्त गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

अपहरण कांड का अभियुक्त गिरफ्तार मधुबनी/घोघरडीहा. केवटना गांव निवासी प्रमोद यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार प्रमोद पर घोघरडीहा थाना में प्रधानाध्यापक गोपाल राय अपहरण कांड एवं प्रधानाध्यापक रामविलास साह से रंगदारी मांगने तथा मारपीट करने का मामला दर्ज है. वहीं फुलपरास थाना में खोपा चौक पर दर्जनों दुकानदार से मारपीट एवं रंगदारी […]

विज्ञापन

अपहरण कांड का अभियुक्त गिरफ्तार मधुबनी/घोघरडीहा. केवटना गांव निवासी प्रमोद यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार प्रमोद पर घोघरडीहा थाना में प्रधानाध्यापक गोपाल राय अपहरण कांड एवं प्रधानाध्यापक रामविलास साह से रंगदारी मांगने तथा मारपीट करने का मामला दर्ज है. वहीं फुलपरास थाना में खोपा चौक पर दर्जनों दुकानदार से मारपीट एवं रंगदारी का मामले के अलावा अन्य कांड दर्ज है. शिक्षकों का धरना घोघरडीहा. प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रारंभिक शिक्षक संघ की प्रखंड इकाई द्वारा मांगों को लेकर नवीन कुमार यादव की अध्यक्षता एवं कपिलदेव यादव के संचालन मे एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया. धरना पर बैठने वालों में बालकृष्ण यादव, प्रमीला कुमारी, प्रियंका कुमारी,धर्मेन्द्र कुमार, धीरज,सुनील मंडल, फिरोज आलम, संजय कामत आदि शामिल थे. कंबल वितरित घोघरडीहा.जगदंबा यूथ क्लब द्वारा स्थानीय पीएचसी परिसर में भरती रोगियों के बीच कंबल का वितरण किया गया. वितरण के मौके पर क्लब के अध्यक्ष राजीव रंजन बिहारी सहित अन्य उपस्थित थे. गांव में बिजली नहीं जयनगर. दुल्लीपट्टी पंचायत के बरुकुरबा वासियों ने सहायक विद्युत अभियंता जयनगर से गांव में बिजली का पोल और तार लगाकर बिजली सेवा बहाल करने की मांग की है. अपने आवेदन में ग्रामीणों ने लिखा है कि गांव में अभी तक बिजली सेवा बहाल नहीं होने के कारण उक्त गांव के लोग अभी भी लालटेन युग जीने को बेबस है. किसानों को मोर्चा ने दी छूट मधवापुर. मानवीय दृष्टि से जिले के हजारों किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए संयुक्त लोकतांत्रिक मधेसी मोरचा ने एक विज्ञप्ति जारी कर किसानों को चीनी मिल से संबंधित वस्तुओं की गाड़ी दिन में ले जाने की छूट दी है. मोरचा ने शर्त रख है कि यदि जांच के क्रम में चीनी मिल उपकरण के अलावे कोई और वस्तु मिल गयी तो उन वस्तुओं के पकड़े जाने पर वैसे किसानों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. शिक्षकों का धरना मधवापुर. पांच सूत्री मांगों के समर्थन में शिक्षक संघ की अंचल इकाई ने मुख्यालय परिसर के मुख्य द्वार पर शनिवार को अध्यक्ष रुक्मिणी रमण मिश्र की अध्यक्षता एवं सचिव मोजिबुर रहमान के संचालन में एक दिवसीय धरना दिया. सभा को हीरा प्रसाद, सुभाष मिश्र, मीणा कुमारी, बेबी कुमारी, सीमा कुमारी, माला कुमारी, किरण कुमारी, राधा कुमारी, रेणु कुमारी सहित कई शिक्षक शिक्षिकाओं ने संबोधित किया. 6 माह से वेतन नहीं मधवापुर. आवंटन नहीं रहने के कारण प्रखंड में कार्यरत आइटी सहायक सहित लगभग एक दर्जन कार्यपालक सहायकों को पिछले छह महीने से वेतन नहीं मिल रहा है जिसके कारण कर्मियों के परिवार के समक्ष भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. निजी चिकित्सक का सहारा मधवापुर.मुख्यालय स्थित पीएचसी में चिकित्सक नहीं रहने के कारण खेल के दौरान जख्मी हुए उतरा निवासी कस्तूरबा बालिका विद्यालय की छात्रा इंदू को लेकर इलाज के लिए आदेशपाल रमिता कुमारी को निजी चिकित्सक का सहारा लेना पड़ा.उसका इलाज निजी चिकित्सक ने किया. सकरी की टीम विजयी जयनगर. प्रखंड के देवधा दक्षिणी पंचायत के मध्य विद्यालय इनरवा के खेल मैदान में इनरवा क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आज से टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया. उद्घाटन मैच ठाढ़ी (नेपाल) एवं सकरी के बीच आयोजित किया गया. ठाढ़ी नेपाल टीम के कप्तान मो. नजाम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया. सकरी टीम के कप्तान मो. दावेद के नेतृत्व में खेलने उतरी बल्लेबाजों ने 19 ऑभर 5 गेंद खेलते हुए सभी विकेट खोकर 110 रन का स्कोर बनाया. ठाढ़ी नेपाल के बल्लेबाजों ने 15 औवर 4 गेंद खेलते हुए 10 विकेट खोकर 86 रन ही बना सकी. इस प्रकार सकरी टीम 24 रन से उद्घाटन मैच जीतने में सफल रही.मैन ऑफ द मैच सकरी टीम के अलंगा को प्रदान किया गया. कॉपी वितरित पंडौल. बेलाही पंचायत के कमलाबाड़ी धांगर टोले में नव वर्ष के अवसर पर समाजसेवी प्रफुल्ल चंन्द्र झा ने गरीब बच्चों के बीच स्लेट पेंसिल व कॉपी का वितरण किया .अधिक बच्चों के बीच पठन पाठन की सामग्री वितरण कर किया जिले में शिक्षा की हालत बदतर : सांसद पंडौल. ग्रामीण क्षेत्रों की शिक्षा और उसकी व्यवस्था और खराब हो चला है. उक्त बातें भाजपा सांसद हुक्मदेव नारायण यादव ने नरपतिनगर मध्य विद्यालय के प्रवेश द्वार व चाहर दिवारी के उदघाटन के मौके पर कही. मोकरमपुर के दुर्गा मंदिर परिसर का जमीन का पीसीसी करण व गुर्माहा पचाढ़ी में पोखर घाट का उदघाटन किया. सांसद ने कहा कि शिक्षा समिति की लापरवाही के कारण प्लस टू विद्यालयों के भवन पिछले कई वर्षों से अधूरे हैं जिस कारण वहाँ के छात्र . छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष घनश्याम ठाकुर ,प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन