अगलगी में घर जल कर राख

Updated:
विज्ञापन

अगलगी में घर जल कर राख फोटो: 5परिचय: जला घर बसैठ. बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव में शुक्रवार की देर रात आग से राम उमेद साह का घर जलकर राख हो गया. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जाता है. इसमें करीब पचास हजार की संपति जल कर राख हो गई तो वहीं […]

विज्ञापन

अगलगी में घर जल कर राख फोटो: 5परिचय: जला घर बसैठ. बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव में शुक्रवार की देर रात आग से राम उमेद साह का घर जलकर राख हो गया. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जाता है. इसमें करीब पचास हजार की संपति जल कर राख हो गई तो वहीं एक मवेशी भी बुरी तरह से झुलस गया. गृहस्वामी ने बताया कि देर रात घर पर बिजली के दो तार टूटकर गिरने से उपजे चिंगारी से आग लगी और देखते ही देखते आग भयावह हो गया. आनन-फानन में ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाया गया. इधर पंचायत समिति सदस्य काशीनाथ झा ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है . सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि जांचोपरांत उचित मुआवजा दिए जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन