खतरे की आशंका होने पर पुलिस को दें सूचना
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मधुबनी : पुलिस मुख्यालय द्वारा कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक व सड़क निर्माण में लगे बड़े ठिकेदारों को सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश के आलोक में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बैठक की. एसपी अख्तर हुसैन ने बैठक में उपस्थित जिले के कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक एवं सड़क निर्माण से जुड़े बड़े ठेकेदारों से उनके […]
विज्ञापन
मधुबनी : पुलिस मुख्यालय द्वारा कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक व सड़क निर्माण में लगे बड़े ठिकेदारों को सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश के आलोक में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बैठक की. एसपी अख्तर हुसैन ने बैठक में उपस्थित जिले के कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक एवं सड़क निर्माण से जुड़े बड़े ठेकेदारों से उनके सुरक्षा के बाबत जानकारी ली.
एसपी ने कहा जिन्हें ऐसा लगता हो कि उन्हें अपराधियों से सुरक्षा का खतरा है वे नि:संकोच पुलिस से सुरक्षा प्राप्त कर सकते हैं. एसपी ने कहा कि भयमुक्त वातावरण में कार्य के लिए सड़क निर्माण से जुड़े लोग कभी पुलिस अभिरक्षा के लिए आवेदन दे सकते हैं. उन्हें पुलिस की ओर से पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जायेगी. बैठक में सड़क निर्माण कंपनी के मालिक, ठेकेदार सभी एसडीपीओ व थानाध्यक्ष मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










