सड़क से सदन तक होगा जन आंदोलन
सड़क से सदन तक होगा जन आंदोलन अभियंताओं के हत्यारों की गिरफ्तारी को ले कैंडिल मार्च दरभंगा. पथ निर्माण कार्य में लगे दो अभियंताओं की निर्मम हत्या को लेकर जन अधिकार पार्टी ने मंगलवार को कैंडिल मार्च निकाला. पार्टी ने घटना में प्रशासन की संलिप्तता बताते हुए इसकी उच्चस्तरीय जांच, मृतक के परिजन को 50 […]
सड़क से सदन तक होगा जन आंदोलन अभियंताओं के हत्यारों की गिरफ्तारी को ले कैंडिल मार्च दरभंगा. पथ निर्माण कार्य में लगे दो अभियंताओं की निर्मम हत्या को लेकर जन अधिकार पार्टी ने मंगलवार को कैंडिल मार्च निकाला. पार्टी ने घटना में प्रशासन की संलिप्तता बताते हुए इसकी उच्चस्तरीय जांच, मृतक के परिजन को 50 लाख रुपये तथा इनके आश्रित को सरकारी नौकरी की मांग की है. पार्टी का कहना है कि अगर हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार नहीं किया गया तो सड़क से सदन तक लगातार जन आंदोलन चलता रहेगा. कैंडिल मार्च का नेतृत्व पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना खान, जिला उपाध्यक्ष चंद्रकांत सिंह यादव तथा युवा शक्ति के जिला अध्यक्ष चुनमुन यादव कर रहे थे. पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता हाथों में कैंडिल लिये सरकार व प्रशासन विरोधी नारा लगा रहे थे. मार्च में प्रदेश महासचिव असरारूल हक लाडले, प्रदेश सचिव डाॅ शशिभूषण यादव, प्रो गंगा प्रसाद यादव, सोनू तिवारी, पुतुन बिहारी, दीपक झा, राजू राज, विनय कुमार, मो नसीम व मो नौशाद शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










