आठ माह में दूसरी बार भूमि चढ़ी राजद सुप्रीमो की गोद मेंे

Updated:
विज्ञापन

मधुबनी : आरके कॉलेज गेट समीप रहने वाली आठ माह की नन्ही बच्ची भूमि ठाकुर की चर्चा एक बार फिर मोहल्ले में खूब हो रही है. भूमि एक बार फिर अपने आठ माह के उम्र में दूसरी बार न सिर्फ राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साथ उनके पूरे परिवार की गोद में खेल कर […]

विज्ञापन

मधुबनी : आरके कॉलेज गेट समीप रहने वाली आठ माह की नन्ही बच्ची भूमि ठाकुर की चर्चा एक बार फिर मोहल्ले में खूब हो रही है. भूमि एक बार फिर अपने आठ माह के उम्र में दूसरी बार न सिर्फ राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साथ उनके पूरे परिवार की गोद में खेल कर आयी है. बल्कि सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की गोद में भी अठखेलियां की है. जब लोगों को इस नन्ही बच्ची के राजद सुप्रीमो की गोद में खेलने की जानकारी हुई तो एक बार फिर इसको देखने के लिए लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है. इसके माता पिता भी इससे खुश हैं.

आठ माह में भूमि ठाकुर दूसरी बार राजद सुप्रीमों की गोद में खेली है. इससे पूर्व 13 अगस्त को पटना के श्री कृष्णा मेमोरियल हॉल में राजद जदयू के संयुक्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के गोद में खेली थी. उस क्षण को विभिन्न मीडिया में प्राथमिकता के तौर पर लिया गया था. चर्चा भी खूब हुई थी.
अब एक बार फिर वह इन दोनों के गोद में खेल आयी है. भूमि के पिता राजा ठाकुर बताते हैं कि सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बुलाहट पर वह अपनी पत्नी व बेटी भूमि के साथ उनके आवास पर गया था. जहां राजद सुप्रीमो के साथ साथ पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, मीसा भारती व अन्य लोगों ने भी भूमि को लाड़
दुलार किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन