एमडीएम में छिपकली 20 बच्चे बीमार, भर्ती

Updated:
विज्ञापन

पंडौल (मधुबनी) : सकरी थाना क्षेत्र के धेपुरा प्राथमिक विद्यालय में मध्याह्न भोजन खाने से 20 बच्चे बीमार पड़ गये. खाना में छिपकली मिलने की बात सामने आयी है. बीमार बच्चों को इलाज के लिए तत्काल पंडौल पीएचसी में भर्ती कराया गया है. हालांकि विद्यालय प्रबंधन ने इन आरोपों का खंडन किया है. जानकारी के […]

विज्ञापन
पंडौल (मधुबनी) : सकरी थाना क्षेत्र के धेपुरा प्राथमिक विद्यालय में मध्याह्न भोजन खाने से 20 बच्चे बीमार पड़ गये. खाना में छिपकली मिलने की बात सामने आयी है. बीमार बच्चों को इलाज के लिए तत्काल पंडौल पीएचसी में भर्ती कराया गया है. हालांकि विद्यालय प्रबंधन ने इन आरोपों का खंडन किया है.
जानकारी के अनुसार, गुरुवार को विद्यालय में चावल के साथ सब्जी बनी थी. जब बच्चे मध्याह्न भोजन खाने बैठे तो कक्षा दो के छात्र गोलू कुमार की थाली की सब्जी में छिपकली मरी हुई मिली. यह देखते ही बच्चे शोर मचाने लगे, लेकिन तब तक कुछ बच्चों ने खाना खा लिया था. यह खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गयी. लोग स्कूल की ओर दौड़ पड़े.
आनन-फानन में अभिभावक बच्चों को लेकर पंडौल पीएचसी पहुंचे. डॉक्टरों ने बच्चों की जांच की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पा रहा था. कुछ बच्चे सिर चकराने व जी मिचलाने की शिकायत कर रहे थे. मामले की गंभीरता को देख सिविल सर्जन डॉ एन भूषण स्वयं पीएचसी पहुंचे.
उनके सामने ही कक्षा पांच की छात्रा साक्षी कुमारी को उल्टी आयी, तो उन्होंने उसे दवा दी. सभी प्रभावित बच्चों को डॉक्टरों की देखरेख में रखने का आदेश दिया है. सीएस ने बताया की पूरी जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. बच्चों को तब तक डॉक्टरों की देखरेख में रखा जायेगा.
प्रभारी शिक्षक ने बताया अफवाह
विद्यालय के प्रभारी शिक्षक राजेंद्र प्रसाद साहू ने एमडीएम में छिपकली होने से साफ इनकार करते हुए कहा की बच्चों ने झूठी अफवाह फैला दी थी. इससे डरकर बच्चे चिल्लाने लगे.
कुछ बच्चों की डर के कारण तबीयत बिगड़ी है. वहीं, प्रभावित बच्चे कृष्ण कुमार, विशाल, मोहन, रंधीर, स्नेहा, तुलसी, जूही व सपना ने बताया कि सभी ने सब्जी में मृत छिपकली देखी थी. इसके बाद वे शोर मचाते हुए इधर-उधर भागने लगे थे. इधर, रहिका बीइओ कृष्ण मोहन ठाकुर ने घटना से अनभिज्ञता जतायी है. उन्होंने कहा कि हमें कोई जानकारी नहीं मिली है. मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन