डेढ़ माह के नवजात को छोड़ गये रवींद्र

Updated:
विज्ञापन

डेढ़ माह के नवजात को छोड़ गये रवींद्र फोटो : 7परिचय: विलाप करती रविंद्र के पत्नी व परिजन मधुबनी/जयनगर. रिंकू देवी अपने घर में बेसुध पड़ी थी. न तो उसे आज अपनी कोई होश थी और न ही डेढ़ माह के नवजात दुधमुंहे बेटे की. जिस बेटे को हर वक्त वह गोद में लिए इठलाती […]

विज्ञापन

डेढ़ माह के नवजात को छोड़ गये रवींद्र फोटो : 7परिचय: विलाप करती रविंद्र के पत्नी व परिजन मधुबनी/जयनगर. रिंकू देवी अपने घर में बेसुध पड़ी थी. न तो उसे आज अपनी कोई होश थी और न ही डेढ़ माह के नवजात दुधमुंहे बेटे की. जिस बेटे को हर वक्त वह गोद में लिए इठलाती रहती थी. आज वह नवजात विलख रहा था, लेकिन रिंकू को मानों इस नवजात की कोई फिक्र ही नहीं थी. हर आने जाने वालों को भी यह नहीं सूझ रहा था कि वे रिंकू को संभाले या फिर नवजात बच्चें को गोद में लें. दरअसल, रिंकू के पति व इस नवजात बच्चे रविशंकर के पिता रविंदर यादव की मौत भी जयनगर के हाई पावर तार टूटने से उसके चपेट में आने से हो गयी थी. जिस कारण आज रिंकू की कौन कहें पूरा परिवार व पूरा बेलही गांव ही मातमी सन्नाटे में डूबा था. हर कोइ एक दूसरे को ढांढस बंधा रहा था. सबकी आंखों में आंसू की बूंदे छलक रही थी. रवींद्र कुमार सेना में थे. करीब एक माह पहले अपने पिता तेजनारायण यादव के इलाज कराने के लिए गांव आये थे. पिता को वह अपने बड़े भाई जो कि फौज में हैं उनके पास भेज दिया और खुद गांव में रहकर घर के काम काज व गांव में बिजली लगाने की पहल में जुट गये. इस घटना में रविंद्र का सबसे छोटा भाई सुजीत कुमार यादव की भी मौत हो गयी थी. सुजीत पटना में रहकर इंटर की पढ़ाई करता था. वह भी दीपावली में पटना से अपने गांव आया था. एक साथ दो सगे भाई की मौत ने गांव वालों को झंकझोर दिया है. रवींद्र के चचेरे भाई रंजीत बताते हैं कि रवींद्र अपने छोटे भाई को साथ लेकर छठ पूजा का सामान खरीदने जयनगर गया था. किसी को क्या पता थी कि आज वह जिस भाई को साथ लेकर पटाखे खरीदने गया है उसके साथ वह खुद भी कभी नहीं लौटेगा. रवींद्र पांच भाई में दूसरे स्थान पर थे. करीब तीन साल पहले ही उनकी शादी हुई थी. जिसमें एक डेढ़ साल की बेटी अनु एवं दूसरा डेढ़ माह का बेटा रविशंकर है. अनु कुछ समझ नहीं पा रही थी. हर किसी को रोते देख वह मासूम हर किसी के चेहरे को देखती. वहीं नवजात बेटा रविशंकर कभी दादी की गोद में विलखता तो कभी चाची के गोद में. वह मासूम आज मां के दूध के लिये रो रहा था. पर रिंकू को भला इतना होश कहा था कि वह अपने बेटे को दूध भी पिलाती. हर किसी का कलेजा यह मंजर देख फंट रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन