सहरसा, लखीसराय, जहानाबाद, पूर्वी चंपारण की टीम जीती

Updated:
विज्ञापन

सहरसा, लखीसराय, जहानाबाद, पूर्वी चंपारण की टीम जीती वीनू माकंड़ (अंडर-17) क्रिकेट प्रतियोगितापंडौल (मधुबनी). प्रखंड में चल रहे कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय (अंतर जिला) विद्यालय वीनू माकंड़ (अंडर-17) क्रिकेट प्रतियोगिता 2015-16 के चौथे दिन कुल चार मैच खेले […]

विज्ञापन

सहरसा, लखीसराय, जहानाबाद, पूर्वी चंपारण की टीम जीती वीनू माकंड़ (अंडर-17) क्रिकेट प्रतियोगितापंडौल (मधुबनी). प्रखंड में चल रहे कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय (अंतर जिला) विद्यालय वीनू माकंड़ (अंडर-17) क्रिकेट प्रतियोगिता 2015-16 के चौथे दिन कुल चार मैच खेले गये. मकसूदा ग्राउंड एक पर हुए पहले मैच में सहरसा ने कटिहार को 37 रनों से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए सहरसा ने तीन विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए जवाब में कटिहार निर्धारित ओवर में सात विकेट पर 103 रन ही बना सकी. दूसरे मैच में लखीसराय ने मधुबनी को नौ विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मधुबनी की टीम निर्धारित ओवर में तीन विकेट खोकर 117 रन बनाए. जवाब में लखीसराय की टीम ने एक विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया. वहीं, पंडौल ग्राउंड-2 पर हुए पहले मैच में जहानाबाद ने सुपौल को 36 रनों से हराया. जबकी दूसरे मैच में पूर्वी चंपारण ने किशनगंज को 164 रनों से पराजित किया .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन