चार दिवसीय चत्रिगुप्त पूजनोत्सव का शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन

चार दिवसीय चित्रगुप्त पूजनोत्सव का शुभारंभ चित्रांश बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिताफोटो-9परिचय- चार दिवसीय पूजनोत्सव को उद्घाटन करते मुख्य अतिथि डाॅ रमण कु मार वर्मा एवं उपस्थित सभा के सदस्यदरभंगा . चार दिवसीय चित्रगुप्त पूजनोत्सव का शुभारंभ गुुुरुवार को स्थानीय केरजडाल्वी परिसर में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चित्रांश डाॅ रमण कुमार वर्मा ने फीता […]

विज्ञापन

चार दिवसीय चित्रगुप्त पूजनोत्सव का शुभारंभ चित्रांश बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिताफोटो-9परिचय- चार दिवसीय पूजनोत्सव को उद्घाटन करते मुख्य अतिथि डाॅ रमण कु मार वर्मा एवं उपस्थित सभा के सदस्यदरभंगा . चार दिवसीय चित्रगुप्त पूजनोत्सव का शुभारंभ गुुुरुवार को स्थानीय केरजडाल्वी परिसर में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चित्रांश डाॅ रमण कुमार वर्मा ने फीता काटकर किया. इस मौके पर दीप प्रज्वलन कर विधिवत शुरुआत करते हुए मुख्य अतिथि डाॅ वर्मा ने कहा कि चित्रांशों के लिए यह दिन अति महत्वपूर्ण है. यह दिन हम चित्रांशों को एकता का संदेश देता है. उन्होंने दरभंगा चित्रगुप्त सभा के 102 वां पूजनोत्सव का शुभकामना देते हुए कहा कि सभा अपनी जिम्मेवारी को बखूबी निभा रहा है. इस मौके पर चित्रांश बच्चों के बीच चित्रांकन, गणित एवं क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी. वहीं संध्या में बच्चों ने आयोजित सांस्कृ तिक प्रतियोगिता में भी अपनी प्रस्तुति दी. इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, प्रधान सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव, महिला संभाग की अध्यक्षा डाॅ निशा शरण सिन्हा, स्वराज कुमार राजू, डाॅ आत्मेश चंद्रा, अश्विनी कुमार वर्मा, विनीत कुमार वर्मा, राजीव रंजन सिंहा, सुजित मल्लिक एवं दर्जनों सदस्य मौजूद थे.आज होगी भगवान की पूजा-अर्चनादरभंगा चित्रगुप्त की ओर से आयोजित 102 वां पूजनोत्सव कार्यक्रम में 13 नवंबर को भगवान चित्रगुप्त की पूजा सुबह 10 बजे से होगी. स्थानीय केरजडाल्वी में चित्रांश समुदाय के लोग एकत्रित हो पूजा अर्चना करेंगे. प्रसाद वितरण अपराह्न दो बजे से अनवरत चलेगा. संध्या छह बजे भगवान की आरती का आयोजन होगा. सांस्कृतिक कार्यक्रम इस बार संध्या साढे सात बजे से आरंभ होगा. वहीं 14 नवंबर को महिला संभाग की ओर से अपराह्न 2 बजे कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. चित्रांश मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन अपराह्न 4.30 बजे किया गया है. इस मौके पर चित्रांश समुदाय के लोगों को सभा की ओर से उनके विशिष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जायेगा. संध्या आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. अध्यक्ष वीरेंद्र कु मार श्रीवास्तव के मुताबिक 15 नवंबर को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन होगा. जिसमें विभिन्न प्रतियोगिता के विजेता चित्रांश बच्चों को पुरस्कार दिये जायेंगे. प्रतिमा शोभा यात्रा अपराह्न 12.10 मिनट पर निकाली जायेगी. प्रतिमा विसर्जन के बाद इसी दिन भाइ भोज का आयोजन अपराह्न 1.30 बजे से किया गया है. पूजनोत्सव के स्वागत समिति में प्रो. आइसी वर्मा, डाॅ ताराशंकर प्रसाद, नर्मदेश्वर नाथ, रंजीत कुमार संडवार, सुरेंद्र कुमार, दीपक कुमार, नूतन, कल्पना, अमृता, प्रीति व अनुपमा शामिल हैं जबकि पूजा समन्वयक चंद्रधर मल्लिक और निर्मल कु मार सिंहा को बनाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन