विकास की हुई जीत : गुलाब यादव
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मधुबनी/झंझारपुर : झंझारपुर के राजद प्रत्याशी गुलाब यादव ने कहा कि जनता ने विकास को मुद्दा बनाकर उन्हें मत दिया है. वे चुनाव के दौरान किये गये अपने हर वायदे को पूरा करने का प्रयास करेंगे. कहा कि उनके सामने नीतीश मिश्रा जैसे धुरंधर राजनीति के खिलाड़ी थे, लेकिन जनता उनके साथ थी. जनता ने […]
विज्ञापन
मधुबनी/झंझारपुर : झंझारपुर के राजद प्रत्याशी गुलाब यादव ने कहा कि जनता ने विकास को मुद्दा बनाकर उन्हें मत दिया है. वे चुनाव के दौरान किये गये अपने हर वायदे को पूरा करने का प्रयास करेंगे. कहा कि उनके सामने नीतीश मिश्रा जैसे धुरंधर राजनीति के खिलाड़ी थे, लेकिन जनता उनके साथ थी.
जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया है. वे जनता के हर भावना का कद्र करते हुए जनता से किये गये वायदे को पूरा करने का प्रयास करेंगे. कहा कि क्षेत्र में सबसे अधिक परेशानी किसानों के सामने है. किसानों के खेत में पानी नहीं मिलता है.
बाढ़ सुखाड़ की समस्या किसानों के सामने मुंह बाये खड़ी है. इसे दूर किये बिना क्षेत्र का विकास नहीं हो सकता है. कहा कि क्षेत्र में दूसरी प्राथमिकता उनकी बिजली में सुधार व सड़क को दुरूस्त करना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










