जाम से अस्त व्यस्त रहा पूरा शहर

Updated:
विज्ञापन

मधुबनी : बिहार विधान सभा चुनाव को लेकर गुरुवार को होने वाले मतदान को लेकर इवीएम को मतदान केंद्र पर ले जाने को लेकर वाटसन स्कूल के बाहर वाहनों की लंबी कतार के कारण दिन भर शहर जाम से अस्त व्यस्त रहा है. जिले के 10 विधान सभा क्षेत्र के लिए वाटसन उच्च विद्यालय में […]

विज्ञापन

मधुबनी : बिहार विधान सभा चुनाव को लेकर गुरुवार को होने वाले मतदान को लेकर इवीएम को मतदान केंद्र पर ले जाने को लेकर वाटसन स्कूल के बाहर वाहनों की लंबी कतार के कारण दिन भर शहर जाम से अस्त व्यस्त रहा है. जिले के 10 विधान सभा क्षेत्र के लिए वाटसन उच्च विद्यालय में रखे गये इवीएम को 2737 मतदान केंद्र पर जाने के लिए इवीएम को सेक्टर दंडाधिकारी लेकर मतदान केंद्र पर जाना था.

स्टेडियम में बने वाहन कोषांग से सेक्टर दंडाधिकारी व एक चार के पुलिस बल के साथ वाहन को लेकर दोपहर में वाटसन स्कूल पहुंचने लगे. वाहन की लंबी कतार के कारण कोतवाली चौक से लेकर स्टेशन चौक तक जाम रहा. वहीं, थाना के पीछे की सड़क व स्टेडियम रोड का भी यही नजारा था.

जाम के कारण, पुलिस, पदाधिकारी सहित शहर के आम नागरिक पूरी तरह परेशान दिखे. छोटे वाहन, मोटर साइकिल व साइकिल चालक को भी जाम के कारण सफर करने में काफी मशक्कत करना पड़ा. जाम की स्थिति देर शाम तक बनी रही. बाद में वरीय पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद जाम को धीरे-धीरे समाप्त कराया गया तब जाकर इवीएम लेकर वाहन अपने मतदान केंद्रों के

लिए निकलें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन