एनडीए की सरकार तय : स्मृति
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
खुटौना (मधुबनी) : लौकहा विधानसभा क्षेत्र से खुटौना के दुर्गा मेला मैदान में मंगलवार को आयोजित चुनावी जनसभा को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने संबोधित किया. उन्होंने कहा कि बिहार में युवाओं को रोजगार देना जरूरी है. योजनाबद्ध ढंग से सरकारी अथवा गैर सरकारी क्षेत्रों में नौकरी देने के लिए तथा जो नौकरी नहीं कर […]
विज्ञापन
खुटौना (मधुबनी) : लौकहा विधानसभा क्षेत्र से खुटौना के दुर्गा मेला मैदान में मंगलवार को आयोजित चुनावी जनसभा को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने संबोधित किया. उन्होंने कहा कि बिहार में युवाओं को रोजगार देना जरूरी है.
योजनाबद्ध ढंग से सरकारी अथवा गैर सरकारी क्षेत्रों में नौकरी देने के लिए तथा जो नौकरी नहीं कर सकते या नहीं करना चाहते हैं उनके लिए फल, सब्जियों की दुकानें, पापड़बड़ी तथा छोटी-मोटी कारोबार के लिए योजनाएं बनाने की जरूरत है.
यह काबलियत सिर्फ नरेंद्र मोदी एवं उनके नेतृत्व में भाजपा संगठन में है. रोजगार प्रदान करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने कौशल विकास के तहत युवाओं को हुनर प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया है. कहा कि गरीबों के लिए बैंकों के दरवाजे बंद हुआ करते थे. प्रधानमंत्री मोदी ने जनधन योजना के तहत खाते खोलवाकर उनके लिए बैंकों के दरवाजे खोल दिये.
पचास हजार से लेकर दस लाख तक कर्ज के लिए उद्योग शुरू करने वालों को जमीन व मकान गिरवी नहीं रखने होंगे. उन्होंने कहा कि पांच तारीख के मतदान के बाद आठ नवंबर को चुनाव परिणाम के साथ ही राज्य में एनडीए की सरकार बन जायेगी. यह तय है. उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी प्रमोद कुमार प्रियदर्शी के समर्थन में मतदान की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










