आदर्श आचार संहिता का मामला दर्ज
आदर्श आचार संहिता का मामला दर्ज फुलपरास. अनुमंडल मुख्यालय के लोहिया चौक पर बिना अनुज्ञप्ति के बुधवार की शाम बीजेपी के परचा पोस्टर अवैध रूप से ले जाने के क्रम में उड़न दस्ता टीम ने बोलेरो गाड़ी को जब्त कर दो लोगों के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थाना अध्यक्ष सनोवर खान […]
आदर्श आचार संहिता का मामला दर्ज फुलपरास. अनुमंडल मुख्यालय के लोहिया चौक पर बिना अनुज्ञप्ति के बुधवार की शाम बीजेपी के परचा पोस्टर अवैध रूप से ले जाने के क्रम में उड़न दस्ता टीम ने बोलेरो गाड़ी को जब्त कर दो लोगों के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थाना अध्यक्ष सनोवर खान ने बताया कि लोहिया चौक पर उड़नदस्ता टीम के पदाधिकारी रामउदगार दास ने एक बीजेपी का झंडा लगा बोलोरो गाड़ी की जांच की. गाड़ी से बीजेपी के बड़े पोस्टर ,दस हजार छोटा पंप लेट, 500सौ बैलेट पेपर , एक हजार कैलेंडर और टोपी दौ सौ बिना अनुज्ञप्ति के अवैध रूप से ले जाने को लेकर वाहन के चालक मुन्ना पासवान और प्रचारक रामकुमार मंडल के खिलाफ थाना में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया. बोलोरो गाड़ी को जब्त कर लिया गया है . प्रेक्षक ने किया बूथों का निरीक्षणफोटो: 26परिचय: निरीक्षण करती प्रेक्षक खुटौना: लौकहा विधानसभा की सामान्य प्रेक्षक डा पूर्णिमा चौहान ने प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध भौतिक सुविधाओं का जायजा लिया. साथ ही स्थानीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिये. मतदान केंद्रों तक पहुंचने के लिए सड़क, पेयजल की व्यवस्था तथा शौचालयों जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थित का आकलन करते हुए किये गये प्रबंध पर संतोष व्यक्त किया. निरीक्षण के दौरान उच्च विद्यालय, खुटौना स्थित मतदान केंद्र सं 13 एवं 14, मवि, खुटौना के 16 एवं 17, मवि हनुमाननगर के 36 एवं 37, सिकटीयाही पंचायत भवन के 38, दर्रापट्टी सामुदायिक भवन के 39, मवि, कुसमार के 47,48 तथा 49 तथा मवि कुसमार के मतदान केंद्र सं 50,51 तथा 52 का निरीक्षण किया. उन्होंने महिला मतदाताओं की सुविधा का खास ख्याल रखे जाने के अलावा पर्दाशीन महिला मतदाताओं की पहचान के लिये किए गए प्रबंध की जानकारी भी प्राप्त की. उन्होंने रास्ता बिजली, पानी तथा शौचालय की व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त रखने का निर्देश अधिकारियों को दिया. नुक्कड़ नाटक कर मतदाताओं को किया जागरूक फोटो: 27नुक्कड़ नाटक में शामिल लोग खुटौना. स्थानीय स्थानीय हाट गाछी में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, जिला इकाई द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत प्रखंड के खुटौना, लौकहा तथा बाधाकुसमार में नुक्कड़ नाटकों के जरिये मतदाताओं को मतदान करने की जानकारी दी. गुरुवार सुबह अपने जादू के करतबों से इकाई के संयोजक आर के तिवारी ने अच्छी खासी भीड़ इकट्ठी कर लोगों को अचंभित किया. कला प्रर्दशित के दौरान मतदान के दिन सभी कामों से अधिक जरूरी वोट डालना क्यों होता है. अभिनय के माध्यम से बताया गया. कलाकारों ने विकल्प के तौर पर मतदान के लिये फोटो युक्त मतदान परची, फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र के अलावा मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक पासबुक, पैन कार्ड, ड्राइवरी लाइसेंस आदि प्रस्तुत किए जाने पर प्रकाश डाला. नुक्क्ड़ नाटक संयोजक आर के तिवारी, सुनीता देवी, नीतु कुमारी, तन्नु कुमारी, विकास कुमार, नीसू कुमार, नितेश कुमार, राजा कुमार तथा राहुल नें भाग लिया. खुटौना बीएलओ नियाज अंसारी तथा लौकहा व कुसमार के बीएलओ ने प्रस्तुति में सहयोग प्रदान किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










