वेतन नर्धिारण की प्रगति संतोषजनक : बेचन
वेतन निर्धारण की प्रगति संतोषजनक : बेचनमधुबनी. जिला माध्यमिक शिक्षकों के वेतन निर्धारण की प्रति संतोष जनक है. जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव बेचन झा ने बताया कि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी से वार्ता में बकाया भुगतान पर चर्चा हुई है. साथ ही उन्होंने कहा कि आरएमएस से स्थापना को अभी तक 240 सेवा पुस्तिका […]
वेतन निर्धारण की प्रगति संतोषजनक : बेचनमधुबनी. जिला माध्यमिक शिक्षकों के वेतन निर्धारण की प्रति संतोष जनक है. जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव बेचन झा ने बताया कि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी से वार्ता में बकाया भुगतान पर चर्चा हुई है. साथ ही उन्होंने कहा कि आरएमएस से स्थापना को अभी तक 240 सेवा पुस्तिका उपलब्ध करायी गयी है. इसमें 58 सेवा पुस्तिका का निष्पादन हो चूका है. उन्होंने बताया कि आठ किलो मीटर के अंदर के विद्यालयों में कार्यरत नये शिक्षकों को भी 10 प्रतिशत आवास भत्ता नियमित शिक्षकों की तरह देय होगा. उन्होंने कहा कि आरएमएस में जमा 1100 सेवा पुस्तिका शीघ्र ही स्थापना शाखा को उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने प्रधानाध्यापकों से अपील की है कि नये शिक्षकों का तीन माह जुलाई से सितंबर के वेतन भुगतान के लिए अनुपस्थिति पंजी आरएमएसए में जमा कर दें. एक जुलाई 15 के बाद नियुक्त शिक्षक भी अपना मास्टर डाटा आरएमएसए में जमा कर दें एवं अनुपस्थिति विवरणी मेंनुअल कर जमा करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










