तकनीकी संस्थान खोलने की दिशा में पहल करेगी पार्टी : महतो

Updated:
विज्ञापन

तकनीकी संस्थान खोलने की दिशा में पहल करेगी पार्टी : महतोमधुबनी. भारतीय मित्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनेश्वर महतो ने मधुबनी विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर मंगलवार को पार्टी प्रत्याशी इनामुर रहमान के समर्थन में जनसंपर्क अभियान के दौरान कहा कि मिथिलांचल क्षेत्र के विकास के लिए पार्टी जन चेतना के माध्यम से […]

विज्ञापन

तकनीकी संस्थान खोलने की दिशा में पहल करेगी पार्टी : महतोमधुबनी. भारतीय मित्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनेश्वर महतो ने मधुबनी विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर मंगलवार को पार्टी प्रत्याशी इनामुर रहमान के समर्थन में जनसंपर्क अभियान के दौरान कहा कि मिथिलांचल क्षेत्र के विकास के लिए पार्टी जन चेतना के माध्यम से अभियान चलाएगी. मिथिलांचल के बंद पड़े उद्योग चलाने व नये उद्योगों को लगाने की पहल करेगी. मिथिलांचल में तकनीकी संस्थानों के अभाव में प्रत्येक वर्ष यहां से हजारों की संख्या में छात्र देश के अन्य राज्यों में पढ़ाई के लिए जाते हैं. अगर तकनीकी संस्थान की नयी-नयी विद्याओं केे महाविद्यालय मिथिलांचल में ही खुल जाये तो यहां के छात्रों का पलायन रूक जायेगी. पार्टी इस दिशा में भी पहल करेगी. प्रत्याशी इनामुर रहमान ने कहा कि हमारी प्राथमिकता गरीबों को नि:शुल्क इलाज के साथ दवा भी उपलब्ध कराना होगा. गरीबों को मुख्यधारा में लाकर शत प्रतिशत शिक्षा की व्यवस्था करेंगे. जनसंपर्क में जिलाध्यक्ष ललित कुमार सिंह, मोहन सिंह, रामजतन महतो, सुरेंद्र मंडल, शोभा पासवान, इकबाल अंसारी व मो सोहेल शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन