ट्रांसफार्मर में लगी आग

Updated:
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर में लगी आग फोटो : 15ट्रांसफार्मर में लगी आग जयनगर. स्थानीय पटनागद्दी चौक पर उस समय अफरा-तफरी मच गयी , जब चौक पर बिजली के ट्रांसफार्मर में आग लग गई और वह धू -धू कर जलने लगा. त्योहारों के कारण अन्य दिनों की अपेक्षा बाजार में बहुत भीड़ थी. अचानक बिजली के ट्रांसफर्मर से […]

विज्ञापन

ट्रांसफार्मर में लगी आग फोटो : 15ट्रांसफार्मर में लगी आग जयनगर. स्थानीय पटनागद्दी चौक पर उस समय अफरा-तफरी मच गयी , जब चौक पर बिजली के ट्रांसफार्मर में आग लग गई और वह धू -धू कर जलने लगा. त्योहारों के कारण अन्य दिनों की अपेक्षा बाजार में बहुत भीड़ थी. अचानक बिजली के ट्रांसफर्मर से आग निकलने लगी. इसे देखते हुये लोग इधर- उधर भागने लगे.आनन-फानन में अग्निशमन वाहन को बुलाया गया. पर तब तक स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया था. आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है. ट्रांसफार्मर में लगे आग के कारण किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है. एसएसबी जवान ने दुकादार को पीटा, घायल जयनगर. सीमावर्ती गांव बेतोंहा में एसएसबी 14 वीं बटालियन के बीओपी के जवानों पर गुरुवार की शाम पप्पू पूर्वे को पीट- पीट कर जख्मी करने का आरोप है. जख्मी का इलाज जयनगर पीएचसी में कराया गया.पप्पू पूर्वे ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि गुरुवार की शाम जब वह बाइक से अपने दुकान का सामान लेकर जा रहा था, तभी एसएसबी के जवानों ने उसे रुकने का इशारा किया. उसने बताया कि वह कुछ दूर जाकर अपनी बाइक रोक कर जवानों के पास आया तो जवान काफी गुस्सा हो गए थे. गुस्से में जवानों ने उनकी जमकर धुनाई कर दी.उन्होंने थाने में दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि जवान सुरेश पासवान ओर एसआइ जरमन ने उसके साथ मार-पीट कर उनसे तीन हजार रुपए और मोबाइल छीन लिये. थानाध्यक्ष मदन प्रसाद ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया है कि इस बाबत थाने में प्राथमिकी दर्ज कर मामले का अनुसंधान शुरु कर दिया गया है. वहीं बेतोन्हा के ही चार व्यवसायियों ने जयनगर कस्टम अधीक्षक को आवेदन देकर एसएसबी जवानों के किराना दुकान का सामान जब्त कर लेने का आरोप लगाया है. इस बाबत बीओपी के कमांडर देवेंद्र कुमार और सहायक कमाडेंट ने बैतोन्हा के व्यवसायी के सामान जब्त करने की बात को निराधार बताते हुए कहा है कि जब्त किया गया सामान तस्करी का है.पेट्रोलियम पदार्थ जब्त जयनगर. सशस्त्र सीमा बल 14 वीं बटालियन जानकी नगर बीओपी जवानों ने गश्ता के दौरान तस्करों से पांच तस्करों से भारत से नेपाल ले जा रहे 240 लीटर डीजल, 40 लीटर पेट्रोल, नौ किग्रा काली मिर्च और पांच साइकिल जब्त किया है.जब्त की गई सामानों की अनुमानित कीमत 27 हजार 900 रुपए आंकी गई है. उक्त आशय की सूचना हमें जयनगर कस्टम इंसपेक्टर परमानन्द कुमार ने दी है.इपिक बनाने का कार्य धीमा जयनगर. खजौली विधान सभा के मतदान की तिथि पांच नवंबर निकट आ रही है. लेकिन जयनगर अनुमंडल कार्यालय स्थित कॉमन सर्विस सेंटर में इपिक बनाने का कार्य बहुत ही धीमा है.कॉमन सर्विस सेंटर के खिड़की के सामने मतदाता फोटो पहचान पत्र बनाने वालों की लंबी कतारें लग रही हैं. सरस्वती कुमारी बताती हैं कि वह ड्यूटी छोड़कर कई दिनों से अपना इपिक बनाने के लिए आना पड़ता है. लेकिन अभी तक उन्हें नहीं मिला है. दूसरी तरफ जयनगर नगर पंचायत के कई बूथों के मतदाताओं का पता संबंधित कम्प्यूटर में फीड नहीं रहने कारण उनका इपिक नहीं बनने की शिकायत संबंधित बूथों के मतदाताओं ने की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन