15 जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल प्रतिनियुक्त
15 जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल प्रतिनियुक्त अंधराठाढ़ी . दुर्गा पूजा को लेकर अंधराठाढी थाना में सात जगह और रूद्रपुर थाना में आठ जगह को चिन्हित कर पुलिस बल और दंडाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है. प्रखंड विकास पदाधिकारी अंधराठाढ़ी के मुताबिक बीडीओ और थानाध्यक्ष को अंधराठाढ़ी में सुरक्षित रखा गया है. सीओ और […]
15 जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल प्रतिनियुक्त अंधराठाढ़ी . दुर्गा पूजा को लेकर अंधराठाढी थाना में सात जगह और रूद्रपुर थाना में आठ जगह को चिन्हित कर पुलिस बल और दंडाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है. प्रखंड विकास पदाधिकारी अंधराठाढ़ी के मुताबिक बीडीओ और थानाध्यक्ष को अंधराठाढ़ी में सुरक्षित रखा गया है. सीओ और रूद्रपुर थानाध्यक्ष को रूद्रपुर थना में सुरक्षित रखा गया है. इसके अलावा अंधराठाढ़ी बाजार, मरूकिया, मैलाम, गोनौली, गंगद्वार, देवहार ,रूद्रपुर, ननौर, बरसाम, रखवारी, गंधराइन, हररी एवं महरैल में पुलिस बल एवं दंडाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है.चुनाव के मददेनजर दस कोषांग गठितअंधराठाढ़ी .आसन्न विधान सभा चुनाव के मदेनजर प्रखंड कार्यालय में कार्मिक कोषांग समेत दस कोषांग गठित किया गया है. परिवहन , प्रशिक्षण, सामग्री , आदर्श आचार संहिता , प्रेषण , हेल्पलाइन जनशिकायत एवं मीडिया कोषांग, निर्वाचन कोषांग और स्वीप कोषांग बनाया गया है. सभी कोषांगो में पांच पांच कर्मचारी को तैनात किया गया है. वाचस्पतिनगर रेलवे स्टेशन पर यात्री शेड नहीं फोटो: 1 परिचय: वाचस्पति रेलवे स्टेशन अंधराठाढ़ी. वाचस्पति नगर रेलवे स्टेशन पर प्रतीक्षालय जर्जर है. लौकहा झंझारपुर रेल खंड में वाचस्पतिनगर रेलवे स्टेशन है. यह स्टेशन इस रेल खंड में सर्वाधिक कमाई करनेवाला स्टेशनों में एक माना जाता है. स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं का टोटा है. रेलवे स्टेशन का महिला प्रतीक्षालय तकरीबन तीन वर्षो से परित्यक्त घोषित है. प्लेटफार्म शेड विहीन है. धूप- शीत- वर्षा के दिनों में यात्रियो को खुले आकाश में गाडि़यों की प्रतीक्षा करनी पड़ती है. प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की बैठने की माकूल व्यवस्था नहीं है. बिजली नहीं रहने पर पूरा स्टेशन परिसर अंधकार में डूबा रहता है. यात्रियों के लिए मात्र दो चापाकल है. शौचालय में गंदगी का अंबार लगा रहता है. पहुंच पथ टूटा-फूटा है. लौकहा रेल खंड को बड़ी रेललाइन बनाने की योजना सरकार से प्रस्तावित है. वाचस्पतिनगर रेलवे स्टेशन पर टिकट आरक्षण काउंटर की मांग की गई है. स्टेशन अधीक्षक श्याम सुंदर झा ने बताया कि यहां की समस्याओं से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है. स्टेशन विकास की बहुत सारी योजनाएं प्रस्तावित हैं. रेल खंड को ब्रॉड गेज में बदला जाना है. उसी दौरान स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं का सारा इंतजाम किया जाएगा. ‘नीराजनम’ पुस्तक का हुआ लोकार्पणफोटो: 2 परिचय: पुस्तक का लोकार्पन करते अतिथि मधेपुर. झंझारपुर के सांसद विरेंद्र कुमार चौधरी ने शुक्रवार की शाम बाथ गांव स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में डा. रामसेवक झा के संकलित एवं संपादित पुस्तक ‘नीराजनम’ का लोकार्पण किया. इस अवसर पर आयोजित समारोह के संबोधन में बतौर मुख्य अतिथि सांसद विरेंद्र चौधरी मौजूद मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि सुखद अनुभूति मिल रही है. पुस्तक के संकलित व संपादित करने वाले बाथ गांव निवासी डा. रामसेवक झा को उन्होंने साधुवाद दिया. विद्यावाचस्पति डा. सदानंद झा ने कहा कि यह पुस्तक दिव्य है. सुनील कुमार ठाकुर ने कहा कि इस पुस्तक में तीन भाषाओं का मेल है जो अपनी दिव्यता का परिचायक है. वहीं सामान्य आरती से वैदिक मंत्रों का संग्रह इस बात को प्रमाणित करता है कि यह सभी तरह के देव पूजन हेतु उपयोगी है . विशेषकर दुर्गा पूजा के लिए यह पुस्तक काफी उपयोगी है. समरोह पंडित पूणार्नंद झा, रतन झा, आचार्य पंडित खुशी कांत झा, पंडित ऋषिकेश ठाकुर, मुखिया शरद ठाकुर, सुभाष झा संतोष झा, प्रेम गोविंद झा, शिशिर ठाकुर कुलानंद ठाकुर, कुमर जी आदि ने लोकार्पित पुस्तक पर प्रकाश डाला. समारोह की अध्यक्षता डा. सदानंद झा मंच संचालन जगदीश तथा धन्यवाद ज्ञापन रतन झा ने किया. इस कार्यक्रम का शुभारंभ सुनील कुमार ठाकुर के स्वागत गान और योगानंद के वैदिक मंगलाचरण के साथ किया गया .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










