विशेष पैकेज की राजनीति कर रहे नीतीश : भूपेंद्र

Updated:
विज्ञापन

बिहार के विकास को नीतीश कुमार ने अपने अहंकार के आगे रोक दिया बेनीपट्टी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बिहार के विकास की चिंता है. उन्होंने सूबे के विकास के लिए विशेष पैकेज दिया. नीतीश कुमार पैकेज की राशि से कल्याण करने के बजाय राजनीति कर रहे हैं. ये बातें प्रदेश भाजपा प्रभारी सह सांसद […]

विज्ञापन
बिहार के विकास को नीतीश कुमार ने अपने अहंकार के आगे रोक दिया
बेनीपट्टी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बिहार के विकास की चिंता है. उन्होंने सूबे के विकास के लिए विशेष पैकेज दिया. नीतीश कुमार पैकेज की राशि से कल्याण करने के बजाय राजनीति कर रहे हैं.
ये बातें प्रदेश भाजपा प्रभारी सह सांसद भूपेंद्र यादव ने बेनीपट्टी अनुमंडल परिसर के पीछे एनडीए के प्रत्याशी के नामांकन सभा को संबोधित करते हुए कहीं. श्री यादव ने कहा कि बिहार के विकास को नीतीश कुमार अपने अहंकार के आगे रोक दिया है.
वहीं केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए व भाजपा हमेशा विकास की बात करती है तो महागंठबंधन के लोग अपने परिवार की बात करने में लगे रहते है. मंत्री कुमार ने कहा कि वे दक्षिण भारत के हैं, इसके बावजूद पीएम मोदी को बिहार से इतना लगाव है कि उन्होंने मुझे बिहार जाकर सरकार के बदलने के मुहिम में जोड़ दिया है.
मौके पर जिलाध्यक्ष घनश्याम ठाकुर, भाजपा प्रत्याशी विनोद नारायण झा, प्रत्याशी बसंत कुमार कुशवाहा, भारत भूषण, प्रो भवानंद झा, संजय मिश्रा व मंडल अध्यक्ष कृष्णेश्वर ठाकुर मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन