महागंठबंधन व राजग के प्रत्याशी आज करेंगे नामांकन

Updated:
विज्ञापन

महागंठबंधन व राजग के प्रत्याशी आज करेंगे नामांकन राजनगर : विधानसभा चुनाव 2015 के पांचवें व अंतिम चरण में बुधवार को परचा दाखिल को लेकर गहमागहमी रहने वाला है. बुधवार को राजनगर विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशियों में महागंठबंधन के प्रत्याशी रामावतार पासवान नामांकन के लिए झंझारपुर अपने समर्थकों के साथ पहुंचने वाले हैं. वहीं, […]

विज्ञापन

महागंठबंधन व राजग के प्रत्याशी आज करेंगे नामांकन

राजनगर : विधानसभा चुनाव 2015 के पांचवें व अंतिम चरण में बुधवार को परचा दाखिल को लेकर गहमागहमी रहने वाला है. बुधवार को राजनगर विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशियों में महागंठबंधन के प्रत्याशी रामावतार पासवान नामांकन के लिए झंझारपुर अपने समर्थकों के साथ पहुंचने वाले हैं.

वहीं, राजग प्रत्याशी रामप्रीत पासवान भी अपना नामांकन का परचा दाखिल करने के लिए डीसीएलआर कार्यालय पहुंचेंगे. साथ ही कई अन्य छोटे दलों व निर्दलीय प्रत्याशी नामांकन के लिए झंझारपुर पहुंचेंगे. बतातें चले कि राजनगर विधानसभा क्षेत्र की नामांकन करने की जगह में बदलाव कर पहली बार झंझारपुर अनुमंडल किया गया है.

इस बावत डीसीएलआर सह राजनगर विस के निर्वाची पदाधिकारी उमेश भारती ने बताया कि नामांकन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. प्रशासन पूरी तरह से तैयार है. 169 बूथों पर बटन दबाकर होगा फैसला राजनगर. विधानसभा क्षेत्र में राजनगर प्रखंड के कुल 25 पंचायत व अंधराठाढ़ी के 18 पंचायतों के कुल दो लाख 72 हजार एक सौ दस मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला पांच नवंबर को 169 बूथों पर बटन दबाकर करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन