Madhubani : 496 लीटर शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Madhubani : 496 लीटर शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

486 लीटर नेपाली व 10 लीटर चुलाई शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

झंझारपुर . भैरवस्थान थाने की पुलिस ने एनएच 27 पर शनिवार की रात शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 486 लीटर नेपाली व 10 लीटर चुलाई शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही एक कार व एक बाइक भी जब्त किया है. यह कार्रवाई बिदेश्वरस्थान के पास की गई है. धराए तस्करों में एक बाइक सवार भैरवस्थान थाना के ही रैयाम शेखटोल के मो. नुरेन है तो दूसरा कार चालक दरभंगा जिला के मनीगाछी थाना के नारायणपुर गांव निवासी मो. अफजल है. एसआई शुभम कुमार शर्मा के बयान पर मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailendra Kumar Jha

लेखक के बारे में

By Shailendra Kumar Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन