शौचालय निर्माण को दावा-आपत्ति 30 तक
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मधुबनी : जिला जल स्वच्छता समिति की समीक्षात्मक मासिक बैठक कार्यालय के सभागार में हुइ. इसकी अध्यक्षता जिला समन्वयक मनीष कुमार ने की. इसमें निर्णय लिया गया कि प्रकल्प के बेस लाइन सर्वे में जिन लोगों का नाम नहीं है. वह अपना दावा आपत्ति 30 जून तक ग्राम सभा में पास करा कर कार्यालय को […]
विज्ञापन
मधुबनी : जिला जल स्वच्छता समिति की समीक्षात्मक मासिक बैठक कार्यालय के सभागार में हुइ. इसकी अध्यक्षता जिला समन्वयक मनीष कुमार ने की. इसमें निर्णय लिया गया कि प्रकल्प के बेस लाइन सर्वे में जिन लोगों का नाम नहीं है.
वह अपना दावा आपत्ति 30 जून तक ग्राम सभा में पास करा कर कार्यालय को भेज दें, ताकि उनका नाम शौचालय निर्माण के लिए जोड़ा जा सके. बैठक में निर्णय लिया गया कि काम में प्रगति को लेकर पंचायतों को जीविका के साथ जोड़ा जायेगा.
वहीं, नौ पंचायत को तत्काल जीविका के साथ जोड़ दिया गया. बैठक में जिला समन्वयक मनीष कुमार ने कहा कि एक भी व्यक्ति खुले में शौच नहीं करें. इसको लेकर विभाग काफी सजग है. बैठक के दौरान जयनगर एवं बिस्फी प्रखंड समन्वयक पर विभागीय कार्रवाई के लिए लिखा गया. बैठक में सभी प्रखंडों के प्रखंड समन्वयक, प्रकल्प सहायक, डाटा ऑपरेटरों ने भाग लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










