बक्शीटोला में मुखिया पति पर हमला
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मोबाइल दुकान में लूटपाट के बाद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम कलुआही : थाना क्षेत्र के बक्शीटोल गांव में शनिवार की रात कुछ लोगों ने अचानक एक मोबाइल दुकानदार के साथ मारपीट व लूटपाट करने के बाद मुखिया पति पर जानलेवा हमला कर दिया. इस वारदात के बाद गांव में तनाव उत्पन्न हो गया […]
विज्ञापन
मोबाइल दुकान में लूटपाट के बाद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
कलुआही : थाना क्षेत्र के बक्शीटोल गांव में शनिवार की रात कुछ लोगों ने अचानक एक मोबाइल दुकानदार के साथ मारपीट व लूटपाट करने के बाद मुखिया पति पर जानलेवा हमला कर दिया. इस वारदात के बाद गांव में तनाव उत्पन्न हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीओ शाहिद परवेज, सदर एएसपी एके पांडेय व इंस्पेक्टर खजाैली दीपक कुमार गांव पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया.
कलुआही थाना में मोबाइल दुकानदार संजीव साफी के बयान पर अनुसूचित जाति अत्याचार अधिनियम के तहत लूटपाट व मारपीट के आरोप में पांच नामजद सहित दस अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. कांड के मुख्य आरोपित मो डील्लो को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
एहतियात के तौर पर काजी टोला में पुलिस बल कैंप कर रही है. रविवार को गांव में शांति समिति बनाने की बात अनुमंडल पदाधिकारी सदर मधुबनी ने देर रात में कही है. एएसपी और एसडीओ ने मुखिया राम दुलारी देवी के पति नथूनी साह सहित अन्य ग्रामीणों को दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किये जाने का भरोसा दिलाया है. एसडीओ और एएसपी ने सभी से कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करने की अपील की है.
मोबाइल दुकानदार संजीव साफी ने कहा कि वह शनिवार की रातआठ बजे दुकान पर मोबाइल रिचार्ज सहित अन्य कार्य कर रहा था कि अचानक अभियुक्तों ने हमला कर दिया.
मारपीट करने के साथ ही दुकान से 20 हजार से अधिक मूल्य की सामान की लूट पाट कर ली. आरोपितों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज भी की. मुखिया पति ने कहा कि घटना की खबर सुनकर वह बीच बचाव के लिए घटना स्थल की ओर जा रहे थे.
इसी बीच उन पर जानलेवा हमला हो गया. सूचना मिलते ही थाना से एएसआइ विजय गुप्ता और केशव ओझा गांव पहुंच गये. एसडीओ और एएसपी गांव पहुंचने के बाद मुखिया पति को पीएचसी कलुआही लाया गया. जहां उनका प्राथमिक उपचार कराया गया. हालांकि इस मामले के पीछे दबी जुवान से पिछले दिनों एक लड़की के साथ छेड़खानी करने की बात बतायी जा रही है. थानाध्यक्ष जमील अख्तर ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










